Friday , February 27 2026
Breaking News

मोगा में घर के अंदर घुसकर कबड्डी खिलाड़ी को गोली मारी, हालत गंभीर

मोगा, (PNL) : पंजाब के मोगा जिले के निहाल सिंह वाला के गांव धुरकोट रणसीह में बाइक सवार दो बदमाशों ने कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंदरू के घर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने घर पर फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक एक गोली हरविंदर सिंह के टांग पर लगी है। उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हरविंदर सिंह आम आदमी पार्टी से जुड़ा है। सुबह दो बाइकों पर बदमाश पहुंचे। उन्होंने आवाज देकर हरविंदर सिंह को बाहर बुलाया और गोली मार दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

वर्ल्ड कप टी-20 के बीच बुरी खबर, भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए टी20 वर्ल्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!