Tuesday , March 10 2026
Breaking News

मनप्रीत बादल की तलाश में पंजाब विजिलेंस ने सात राज्यों में की छापेमारी, केस पर सीधे नजर रख रहे हैं सीएम, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : प्लॉट घोटाले में फरार चल रहे पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल की तलाश में पंजाब विजिलेंस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को विजिलेंस की टीमों ने चंडीगढ़ के अलावा सात राज्यों में एक साथ दबिश दी। इन राज्यों में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान शामिल है।

विजिलेंस अधिकारियों का मानना है कि मनप्रीत इन राज्यों में शरण ले सकते हैं, क्योंकि यहां उनके जानकार या करीब लोग रहते हैं। मनप्रीत बादल की गिरफ्तारी विजिलेंस के सामने किसी चुनौती से कम नहीं है। इस केस पर सीधे सीएम की नजर है। वहीं विजिलेंस अधिकारी हर अपडेट सीएमओ को साझा कर रहे हैं।

विजिलेंस ब्यूरो ने प्लॉट घोटाले में 24 सितंबर को बठिंडा में केस दर्ज किया था। इसके बाद पांच दिन बीत जाने के बाद विजिलेंस अभी तक मनप्रीत बादल तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि विजिलेंस ने मनप्रीत पर चारों तरफ से दबाब बनाना शुरू कर दिया है ताकि उन्हें गिरफ्तारी के लिए मजबूर होना पड़े। मनप्रीत ने आज वकील के माध्यम से जमानत याचिका भी दायर की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश : पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला पुलिस ने हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!