Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब में बाढ़ के कारण हुसैनीवाला हेड से पाकिस्तान में छोड़ा गया 55 हजार क्यूसेक पानी, मचाएगा तबाही

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब के फिरोजपुर में हुसैनीवाला हेड से 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी पाकिस्तान में तबाही मचाते हुए मंगलवार को भारत के पंजाब के ममदोट और फाजिल्का पहुंचेगा। सतलुज नदी के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। यही नहीं प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के लिए 17 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं। पशुओं के लिए हरे चारे का भी बंदोबस्त किया गया है।

जानकारों के मुताबिक हरिके हेड से हुसैनीवाला हेड में पानी छोड़ा गया है। सोमवार को हुसैनीवाला से 55 हजार क्यूसेक पानी पाकिस्तान की तरफ छोड़ा गया है। बता दें कि हुसैनीवाला के पास ही पाकिस्तान का कसूर नाला भी सतलुज नदी में मिलता है। नाले की वजह से हुसैनीवाला से सटे गांवों को मुश्किलों को सामना करना पड़ता है।

उधर, फाजिल्का की डीसी डॉ. सेनू दुग्गल ने कहा कि हुसैनीवाला हेड से 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी मंगलवार तक फाजिल्का पहुंचेगा। नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। डीसी दुग्गल ने कहा कि 17 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं। कैंप में प्रत्येक सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा पशुओं के हरे चारे की भी व्यवस्था की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

बिग ब्रेकिंग : जालंधर में 72 लाख की लूट, लोहा कारोबारी को बनाया निशाना, कार के शीशे भी तोड़ डाले, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सूर्या एंकलेव इलाके में लूट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!