Monday , September 21 2026
Breaking News

पंजाब में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सीएम मान ने जारी किए इतने करोड़ रुपए, पढ़ें किस जिले को कितनी राशि मिली

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी उपायुक्तों को 33.50 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कोष से यह राशि राज्य के सभी उपायुक्तों को बाढ़ की स्थिति से निपटने, मानव जीवन, मकान और पशुओं की क्षति से राहत के लिए अग्रिम राशि के रूप में दी गयी है।

जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही कह चुके हैं कि पंजाब सरकार इस कठिन समय में प्रभावित लोगों की हर तरह से मदद करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह राशि उपायुक्तों के खाते में जमा कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि अमृतसर को 1.50 करोड़ रुपये, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट को 1-1 करोड़ रुपये, फिरोजपुर और फाजिल्का को 1.50 करोड़ रुपये और फतेहगढ़ साहिब को 1 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

इसी तरह, गुरदासपुर को 1.50 करोड़ रुपये, होशियारपुर को 1 करोड़ रुपये, जालंधर, कपूरथला और लुधियाना को 2-2 करोड़ रुपये, मोगा को 1.50 करोड़ रुपये, मानसा, मालेरकोटला और पठानकोट को 1-1 करोड़ रुपये, पटियाला को 2 करोड़ रुपये और रूपनगर जिले को 2.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

आपदा प्रबंधन मंत्री ने आगे बताया कि श्री मुक्तसर साहिब को 2 करोड़ रुपये, एस.ए.एस. नगर और एस.बी.एस नगर को 1-1 करोड़ रुपये, संगरूर को 1.50 करोड़ रुपये और तरनतारन को 2 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

जिम्पा ने कहा कि उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि संबंधित लाभार्थी को भुगतान प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण पद्धति के अनुसार उसके आधार से जुड़े बैंक खाते में किया जाए ताकि राहत राशि का दुरुपयोग न हो सके। उन्होंने पंजाब के लोगों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की हर संभव मदद कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!