पंजाब में पुलिस खुद ही असुरक्षित, ड्यूटी पर जा रहे ASI का गोली मारकर कत्ल, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
November 17, 2023
अमृतसर, ताजा खबर, पंजाब, होम
अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। जंडियाला थाने में तैनात पंजाब पुलिस के एएसआई स्वरूप सिंह की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक स्वरूप सिंह आज सुबह अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे तभी अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।