Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब में जंगल को आग लगाई तो होगा एक्शन:पकड़े जाने पर 25 हजार जुर्माना, छह साल की जेल भी , हेल्पलाइन जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में गर्मी के मौसम में जंगलों और वहां पर रहने वाले जीव-जंतुओं को आग से बचाने के लिए फायर विभाग आगे आया है। विभाग ने लोगों को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें साफ किया गया है कि यात्री या जंगलों के पास रहने वाले लोग जलती हुई माचिस की तीली, बीड़ी या सिगरेट के टुकड़े वनों में न फेंकें, क्योंकि इनसे आग लगने का खतरा बना रहता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर जंगलों में आग लगाता है, तो उसे 25 हजार रुपये तक का जुर्माना और दोषी पाए जाने पर छह साल तक की सजा हो सकती है।

अब तीन प्वाइंटों में जाने आदेश में क्या कहा हैं

1. किसान पराली न जलाएं

किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे गेहूं की कटाई के बाद खेतों में बची पराली को आग न लगाएं। पराली जलाने से आग आसपास के वनों तक फैल सकती है, जिससे वन संपदा और वन्यजीवों को भारी नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही यह वायु प्रदूषण को भी बढ़ाता है।

2. बीड़ी-सिगरेट के टुकड़े न फेंकें

यात्रियों और जंगल के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जलती हुई माचिस की तीली, बीड़ी या सिगरेट के टुकड़े वनों में न फेंकने की अपील की गई है, क्योंकि इससे भी आग लगने का खतरा रहता है।

3. लोग सहयोग करें, वन विभाग को सूचित करें

आग लगने की स्थिति में स्थानीय निवासियों, पंचायतों और वन सुरक्षा समितियों से सहयोग करने की अपील की गई है। साथ ही, ऐसी किसी भी घटना की तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के लिए कहा गया है। वहीं, लोगों को हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-2323 (24 घंटे उपलब्ध) या ईमेल forestfirecontrol@gmail.com से संपर्क करना होगा।

पंजाब वन विभाग के गार्ड को अलर्ट करते हुए।

पंजाब वन विभाग के गार्ड को अलर्ट करते हुए।

3,084 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वन है

राज्य का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें से 3,084 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र कानूनी रूप से अधिसूचित वन क्षेत्र के रूप में शामिल है। राज्य में सबसे अधिक वन क्षेत्र होशियारपुर जिले में स्थित है, जहां शिवालिक की पहाड़ियां वन संपदा और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

पंजाब के वनों में मुख्य रूप से शीशम, खैर और यूकेलिप्टस जैसे वृक्ष पाए जाते हैं, जो पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं।

राज्य में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने वर्ष 2030 तक वन और वृक्ष आवरण को बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए वनरोपण, कृषि वानिकी और सामुदायिक भागीदारी जैसी विभिन्न पहलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!