Friday , September 25 2026
Breaking News

पंजाब के IAS अधिकारी के घर ED की रेड:24 घंटे से मोहाली में टीमें, GMADA बिल्डिंग के हिस्से सील; ₹100 करोड़ हेरफेर का मामला

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में GMADA के पूर्व चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और पंजाब के वरिष्ठ IAS अधिकारी राजीव गुप्ता के घर ईडी की रेड जारी है। मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर ED की कार्रवाई 24 घंटे से चल रही है। मंगलवार सुबह शुरू हुई जांच में दिल्ली, मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला और लुधियाना के 26 ठिकानों पर सर्च और सर्वे किया जा रहा है।मोहाली के फेज-8 स्थित PUDA भवन में ED की टीमें रातभर रिकॉर्ड खंगालती रहीं। GMADA मुख्यालय के कुछ हिस्से जांच एजेंसी ने सील भी कर दिए। जांच तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स और उससे जुड़ी कंपनियों को GMADA  की दो प्रमुख नीलामी साइटों में कथित वित्तीय राहत से जुड़े मामले पर केंद्रित है। ED के अनुसार, इससे कंपनियों को 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का संदिग्ध फायदा और सरकारी खजाने को नुकसान होने की आशंका है।वहीं, रेड के बाद कांग्रेस-भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठा रहे है। तो दूसरी तरफ आप ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के जरिए पंजाब सरकार के अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है और गमाडा के कामकाज में रुकावट डालने की कोशिश हो रही है। पार्टी ने कहा कि मावां-धियां सत्कार योजना समेत सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और मोहाली के विकास कार्य जारी रहेंगे।

मोहाली स्थित पुडा भवन में ईडी की रेड चल रही है।

मोहाली स्थित पुडा भवन में ईडी की रेड चल रही है।

अब ईडी के एक्शन को 6 पॉइंट्स में जानिए…

  • 26 ठिकानों पर एक साथ शुरू हुई कार्रवाईः ED ने मंगलवार को सुबह 9 बजे PMLA के तहत दिल्ली, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और लुधियाना में 26 परिसरों पर सर्च और सर्वे शुरू किए। कार्रवाई तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर्स, डायरेक्टर्स और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर की जा रही है। रेमिगेट बिल्डएस्टेट्स, एमबी इंफ्राबिल्ड, मेरा बाबा रियलिटी एसोसिएट्स और मेरा बाबा इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े परिसर भी जांच के दायरे में हैं।

  • GMADA-पंजाब हाउसिंग विभाग के रिकॉर्ड खंगालेः ED ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी GMADA और पंजाब सरकार के हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के दफ्तरों में भी PMLA की धारा 16 के तहत सर्वे किया। टीमों का फोकस GMADA और संबंधित कंपनियों के बीच हुए लेन-देन और उससे जुड़े दस्तावेजों पर है। रिपोर्ट के मुताबिक GMADA मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ भी की गई और कुछ हिस्सों को सील किए जाने की जानकारी सामने आई है।

  • दो नीलामी साइटों से जुड़ी है जांचः ED के मुताबिक तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स के प्रमोटर्स रेमिगेट बिल्डएस्टेट्स और एमबी इंफ्राबिल्ड समेत कुछ दूसरी कंपनियों को भी नियंत्रित करते हैं। इन कंपनियों ने मोहाली में GMADA की दो प्रमुख नीलामी वाली साइटें खरीदी थीं। जांच एजेंसी के अनुसार बाद में GMADA को चुकाई जाने वाली रकम में इन कंपनियों को बड़ी वित्तीय राहत मिली। इसी प्रक्रिया में कथित अनियमितता की जांच की जा रही है।

  • 100 करोड़ से ज्यादा के संदिग्ध लाभ की जांचः ED के अनुसार इन कंपनियों को हुआ संदिग्ध अनुचित लाभ और सरकारी खजाने को हुआ नुकसान 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। फिलहाल यह जांच का अनुमानित आंकड़ा है; मामले में अंतिम निष्कर्ष आना बाकी है। ED की टीमें दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।

  • कंसल्टेंसी फर्म भी ED के रडार परः जांच में तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स से जुड़ी टीला कंसल्टेंट्स एंड कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड का नाम भी सामने आया है। यह फर्म GMADA के विभिन्न कंसल्टेंसी कार्यों से जुड़ी रही है। ED को कथित तौर पर संदेह है कि इस फर्म ने पूरे मामले में बिचोलिए की भूमिका निभाई है। उसके परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है

  • तिरुपति इंफ्रा पर 290 करोड़ के बैंक फ्रॉड की भी जांचः तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स पहले से दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित रेडिसन ब्लू होटल प्रोजेक्ट से जुड़े करीब 290 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में CBI और ED की जांच के दायरे में है। मौजूदा मनी लॉन्ड्रिंग जांच में इसी कंपनी और उससे जुड़ी दूसरी कंपनियों के वित्तीय लेन-देन को भी खंगाला जा रहा है।

ईडी टीम के अधिकारी गमाडा बिल्डिंग के कई हिस्सों पर क्लोज्ड का पोस्टर लगाते हुए।

ईडी टीम के अधिकारी गमाडा बिल्डिंग के कई हिस्सों पर क्लोज्ड का पोस्टर लगाते हुए।

कार्रवाई पर पंजाब में राजनीति गरमाई

ED की कार्रवाई के बीच पंजाब में राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। विपक्षी दलों ने सरकार और उसके अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के जरिए पंजाब सरकार के अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है और GMADA के कामकाज में बाधा डालने की कोशिश हो रही है। पार्टी का कहना है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और मोहाली के विकास कार्य जारी रहेंगे।

ED का एक्शन अभी जारी

मोहाली समेत अलग-अलग ठिकानों पर ED की कार्रवाई जारी है। फिलहाल एजेंसी की ओर से इस कार्रवाई में किसी गिरफ्तारी या अंतिम निष्कर्ष की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कथित वित्तीय राहत किस प्रक्रिया के तहत दी गई और इसमें किन अधिकारियों या निजी कंपनियों की भूमिका रही।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ ASI पर फायरिंग का आरोपी, सीनियर कांस्टेबल सस्पेंड

अमृतसर, (PNL): अमृतसर में ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी …

जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन:20 आरोपी गिरफ्तार, 139 नशीली गोलियां बरामद; 4 अस्पताल में भर्ती

जालंधर , (PNL) : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सब-डिवीजन करतारपुर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई …

जालंधर जीटी रोड पर ट्रक ने व्यक्ति को कुचला:मैरिटन होटल के सामने देर रात हुआ हादसा, मौके पर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर  , (PNL) : जालंधर जीटी रोड पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया …

जालंधर में नशा तस्कर की शिकायत ASI ने की बदसलूकी:पीड़ित से दुर्व्यवहार व कांग्रेस नेता से बहस का वीडियो वायरल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा करने वाला एक …

बिग ब्रेकिंग : बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने पटियाला पुलिस के सामने किया सरेंडर, करीब छह साल से था फरार

पटियाला, (PNL) : ड्रग्स और कथित वसूली नेटवर्क से जुड़े मामले में लंबे समय से …

सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट से लेकर सफाई तक… जालंधर वेस्ट के विकास कार्यों पर मंत्री मोहिंदर भगत की नजर, समीक्षा बैठक की

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज नगर निगम कार्यालय …

मजीठिया से पूछताछ करने वाले पूर्व ED अधिकारी निरंजन सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ की पार्टी में हुए शामिल, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह पंजाब के खडूर साहिब …

बड़ी खबर : पंजाब के मुलाजिमों का DA 8% बढ़ाया गया, हाईकोर्ट द्वारा चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के बाद लिया फैसला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के अगले …

नूरमहल पुलिस ने अरेस्ट किए 4 नशा तस्कर:नशीली गोलियां, हेरोइन और इंजेक्शन बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले की नूरमहल थाना पुलिस ने इलाके में नशा तस्करों के …

एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल ; मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल, पूरा हुआ अधूरा सपना

स्पोर्ट्स , (PNL) : आखिरकार मीराबाई चानू का अधूरा सपना पूरा हो ही गया. भारत की …

जालंधर में टोपी से पकड़े गए बच्चे के किडनैपर:सिर पर पहन रेकी की, किडनैपिंग के वक्त कपड़े बदले लेकिन टोपी स्कूटी पर टंगी रह गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 4 साल के बच्चे केशव की किडनैपिंग के आरोपी एक …

अमृतसर में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर:अकेले जाते वक्त पुलिस ने रोका तो गोलियां चलाने लगा; गुरदासपुर में ग्रेनेड अटैक किया था

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बुधवार को पुलिस ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर कर …

लुधियाना में महिला CA का हंगामा, थाने के बाहर बैठी:पति-सास पर मकान बेचने का आरोप; बोली- काम से घर पहुंची तो ताला लगा था

लुधियाना , (PNL) : मां के साथ मिलकर उस मकान को बेच दिया, जिसमें वह रह …

जालंधर के स्कूल में बच्चे के अपहरण की कोशिश:परिजनों और सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के जालंधर में एक निजी स्कूल परिसर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों …

माझा में AAP को मजबूती, पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा पार्टी में हुए शामिल

तरनतारन, (PNL): पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी को माझा क्षेत्र में उस समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!