Friday , October 16 2026
Breaking News

जालंधर में टोपी से पकड़े गए बच्चे के किडनैपर:सिर पर पहन रेकी की, किडनैपिंग के वक्त कपड़े बदले लेकिन टोपी स्कूटी पर टंगी रह गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 4 साल के बच्चे केशव की किडनैपिंग के आरोपी एक टोपी से पकड़े गए। दरअसल, 14 सितंबर को सामने आई सीसीटीवी में आरोपी लाल टोपी लगाए नजर आए थे। मोहल्ले से फुटेज जुटाते हुए अचानक लोगों को 14 और 15 सितंबर के फुटेज में स्कूटी पर 2 लोग दिखे।जब बच्चे की किडनैपिंग की फुटेज सामने आई तो लोगों ने अपने स्तर पर दोनों का मिलान किया। इसमें कद-काठी से वही युवक बच्चा ले जाता दिखा। हालांकि, इसकी पहचान करना आसान नहीं था, लेकिन जब मोहल्ले के लोगों ने सीसीटीवी को गौर से देखा तो दोनों में लाल टोपी कॉमन मिली।हालांकि घटना के कुछ देर बाद आरोपियों ने कपड़े तो बदल लिए, सिर से टोपी भी हटा दी, लेकिन गलती से उसे स्कूटी के आगे लगी हुक में टांग दिया। इससे इन पर शक गहरा हो गया। पुलिस को भी लोगों ने ही किडनैपर्स तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने आदमपुर निवासी रजत रत्तु उर्फ रॉकी को गिरफ्तार कर लिया है।

किडनैपिंग से दो दिन पहले राजा गार्डन इलाके में घूमते किडनैपर।

किडनैपिंग से दो दिन पहले राजा गार्डन इलाके में घूमते किडनैपर।

जानें एक CCTV ने कैसे पकड़वाए किडनैपर…

  • 2 दिन से बच्चा उठाने के लिए बस्ती एरिया में घूम रहे थे: मामले की जानकारी के लिए दैनिक भास्कर की टीम बस्ती एरिया में बच्चे के किडनैपिंग की लोकेशन पर पहुंची। यहां लोगों ने नाम और चेहरे उजागर न करने की शर्त पर एक सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई। लोगों ने बताया कि किडनैपर अचानक नहीं आए बल्कि 2 दिन से इलाके में घूम रहे थे। इसकी फुटेज दिखाते हुए ये भी दावा किया कि बच्चे को पुलिस से पहले लोगों ने ट्रेस कर लिया था। सारे सीसीटीवी फुटेज भी लोगों ने ही निकलवाए और आरोपियों को वेरिफाई कर सारी जानकारी पुलिस को दी गई।

  • सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो वायरल की: लोगों ने बताया कि जैसे ही बच्चे के गुम होने की सूचना मिली तो सोशल मीडिया पर आरोपियों की फोटो को वायरल करवा दिया। बाद में जब अलग-अलग घर से फुटेज के लिए कैमरे खंगाले गए तो एक फुटेज ऐसी मिली, जिसमें आरोपी किडनैपिंग से दो दिन पहले भी इलाके में नजर आए थे।

  • गली में घूमे, इधर-उधर देखा, पानी पिया: बस्ती के राजा गार्डन की गली में घूमते हुए एक किडनैपर्स ने मुंह ढंक रखा था, जबकि दूसरे का चेहरा दिख रहा था। दोनों यहां कुछ देर रुके और इधर-उधर देखा। यहीं पर गली के एंड में लगे एक वाटर कूलर से पानी पिया। इसके बाद स्कूटी मोड़कर फिर निकल गए।

  • कपड़े बदले, टोपी हटाना भूल गए: आरोपियों ने बस्ती के पन्नू बिहार की गली से बच्चे को उठाने के तुरंत बाद कपड़े बदल लिए, लेकिन स्कूटी चला रहा युवक अपनी कैप को बदलना भूल गया। हालांकि बच्चा उठाते समय उसने कैप सिर पर नहीं लगा रखी थी और रूमाल की जगह मुंह को भी मास्क से ढक रखा था, लेकिन कैप को स्कूटी के आगे टांग लिया था, जिससे लोगों को पूरा शक हुआ।

बस स्टैंड पर बच्चा अकेला बैठा चिप्स खाता हुआ।

बस स्टैंड पर बच्चा अकेला बैठा चिप्स खाता हुआ।

बस स्टैंड पर बच्चे को चिप्स-कोल्ड ड्रिंक लेकर दी घटना का सीसीटीवी जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आरोपियों ने उसे देख लिया। इसके बाद आरोपी उसे लेकर बस स्टैंड पहुंच गए। यहां पर बच्चे को चिप्स और कोल्ड ड्रिंक लेकर दिया और कहा कि वहां कुर्सी पर जाकर बैठ जाओ। तुम्हारी मम्मी यहीं पर आएगी।

काफी देर तक बच्चे को अकेला देख जालंधर के ही किसी व्यक्ति ने फोटो खींच बस्ती एरिया के जानकार को वॉट्सएप कर दी और लिखा कि एक बच्चा बस स्टैंड पर अकेला बैठा है। जो बच्चा बस्ती से गुम हुआ है वो यही तो नहीं है। इसके बाद बच्चे की पहचान कर पुलिस को बुलाया गया।

17 सितंबर का सीसीटीवी और स्कूटी के आगे टंगी लाल टोपी।

17 सितंबर का सीसीटीवी और स्कूटी के आगे टंगी लाल टोपी।

1 लाख रुपए में तय किया था सौदा किडनैपिंग के बाद आरोपी केशव को करीब 8 घंटे तक जालंधर शहर में स्कूटी पर लेकर घूमते रहे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी रजत रत्तु उर्फ रॉकी ने कबूला कि वह बच्चे को एक अन्य पार्टी को बेचने वाला था। इसके बदले में 1 लाख रुपए की डील पक्की हुई थी और उसने 20 हजार रुपए टोकन मनी के तौर पर एडवांस भी ले लिए थे। वह बच्चे को दूसरे स्थान पर ले जाने की फिराक में था।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे साथी की तलाश जारी इस वारदात में शामिल रजत का साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी रजत से गहन पूछताछ कर रही है ताकि बच्चे को खरीदने वाले गिरोह के नेटवर्क का पता लगाया जा सके। फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

Jalandhar में कांग्रेस भवन की दुकानों पर कार्रवाई का खतरा:पार्टी ने जुर्माना भरने का प्रस्ताव दिया, राजिंदर बेरी बोले- जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कांग्रेस भवन की दुकानों को गिराने का मामला एक बार …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम …

झोटा मर्डर केस के विरोध में BJP का प्रदर्शन:जालंधर DC ऑफिस के सामने CM का पुतला फूंका; कहा-कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

जालंधर , (PNL) : मानसा में झोटा मर्डर केस के विरोध में जालंधर में बीजेपी कार्यकर्ताओं …

लुधियाना में पति ने चाकू से किया अटैक:पत्नी की गर्दन चोटिल, बड़े बेटे के फेफड़े में भरा खून; सुसर की 7 इंच छाती कटी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के संगोवाल में घरेलू विवाद सुलझाने के लिए हुई बातचीत के …

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप …

मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब …

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार …

मोहाली में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग:8 गोलियां मारकर भागे हमलावर; परिवार बोला- डोनी बल गैंग से धमकियां मिल रही थीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर फायरिंग …

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!