Friday , February 27 2026
Breaking News

पंजाब की इस मॉडर्न जेल में बदमाशों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर की अपलोड, मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के फरीदकोट से आ रही है। फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद दो बदमाशों ने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो बनाने वाले आरोपियों में फरीदकोट के गुरलाल पहलवान कत्ल मामले का एक आरोपी भी शामिल है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों की पहचान फरीदकोट के आकाश और अमृतसर के राहुल दाना के रूप में हुई है। यह दोनों आपराधिक मामलों के चलते जेल में बंद है और जेल प्रशासन ने इनसे मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पंजाब में क्रशर-ओनर माइनिंग साइटों की शुरुआत

चंडीगढ़, (PNL) : खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और नियमित खनन प्रणाली को मज़बूत रूप से लागू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!