Monday , March 30 2026
Breaking News

नकोदर में ट्रक और कैंटर में टक्कर:दोनों गाड़ियों के ड्राइवर घायल, अस्पताल में कराए गए भर्ती

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में नकोदर रोड नूरमहल पर बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे एक ट्रक और कैंटर के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल नकोदर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ट्रक नूरमहल की ओर से आ रहा था, जबकि कैंटर नकोदर की दिशा से आ रहा था। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस कर्मियों ने घायल दोनों ड्राइवरों को तुरंत सिविल अस्पताल नकोदर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस स्टेशन प्रमुख इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में ₹300 के विवाद ने लिया हिंसक रूप: युवकों ने घर पर किया हमला, ईंट-पत्थर बरसाए

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर के कबीर बिहार मोहल्ले में बीती रात 300 रुपए के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!