Saturday , July 11 2026
Breaking News

जालंधर में ट्रेन की चपेट आया व्यक्ति, मौत:ब्लेजर पहने हुए था, नहीं हो सकी पहचान, सोढल फाटक के पास हुआ हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद एएसआई हीरा लाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की ताकि मृतक की पहचान हो सके। हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भी मृतक के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

एएसआई हीरा लाल ने बताया कि उन्हें रेलवे ट्रैक पर एक शव होने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया गया और एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र 35 से 40 साल के बीच लग रही है। पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण सुराग यह है कि मृतक ने ब्लेजर (कोट) पहना हुआ था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह एक दुर्घटना है या मामला आत्महत्या से जुड़ा है। फिलहाल, पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। जीआरपी पुलिस ने आसपास के थानों में मृतक का हुलिया और फोटो शेयर कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!