Friday , October 2 2026
Breaking News

Weather Update Today: आंधी-बारिश…10 राज्यों में फिर बिगड़ेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

न्यूज डेस्क, (PNL) : देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में यानी गुरुवार को एक बार फिर हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा 27 मार्च के आसपास भी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 26 से 30 मार्च के बीच इन राज्यों के अलग-अलग जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है.

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का क्या हाल?

मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को हल्की बारिश की संभावना है. वहीं उत्तर प्रदेश में 27 मार्च को मौसम बदल सकता है, जहां कई जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है. इस दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश और आंधी चल सकती है.

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम का असर साफ दिखाई देगा. 26 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई दिनों तक बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है.

पूर्वी भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी अलग-अलग दिनों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. खासकर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का क्या है हाल?

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 26 से 28 मार्च के बीच गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिम भारत के महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा. तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में अगले कुछ दिनों तक गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!