Monday , January 12 2026
Breaking News

जालंधर से दुखद खबर, अवतार नगर में घर के अंदर आग लगने से बीजेपी कार्यकर्ता के परिवार के पांच सदस्यों की मौत, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की दुखद खबर जालंधर के अवतार नगर गली नंबर 12 से आ रही है। वहां भाजपा कार्यकर्ता घई परिवार के पांच सदस्यों की आग में झुलसने से एक साथ मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में रखे सिलिंडर की गैस लीक होने से आग लग गई और गैस सिर में भी चढ़ गई, इससे घर के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

घटना रविवार रात 9:30 के करीब की बताई जा रही है। जिस दौरान लोग खाना खाकर छत पर टहलने निकले तो उन्होंने घर से धुआं निकलते देखा और दमकल विभाग के साथ पुलिस को सूचित किया। मृतकों की पहचान यशपाल सिंह, बहू रुचि, पोती दीया, मंशा और पोता अक्षय के रूप में हुई है।

घटना के बाद इलाके में माहौल गमगीन हो गया। अवतार नगर के रहने वाले अक्षय कुमार जम्मू में बताया कि गली नंबर 12 में रहने वाले घई परिवार यशपाल सिंह भाई जो कि भाजपा कार्यकर्ता हैं कि रसोई में पड़े सिलिंडर से गैस लीक हो गई जिसके बाद मकान में आग लग गई। लोगों को घर में आग लगने का पता ही नहीं चला, जब बाहर दिखाई दिया तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मौसम अपडेट : पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी, राज्य का ये शहर रहा सबसे ठंडा, पारा 1.6 डिग्री पहुंचा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का तौर जारी है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!