Monday , August 10 2026
Breaking News

जालंधर में 1.50 लाख रुपए के लिए फाइनांस कंपनी के सात कारिंदों ने किया व्यक्ति को किडनैप, पुलिस ने पीछा करके डेढ़ घंटे में सभी पकड़े, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। महज डेढ़ लाख रुपए के लिए ब्यास की एक फाइनांस कंपनी के कारिंदों ने रामामंडी में एक व्यक्ति को किडनैप कर लिया। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे के भीतर पीछा करके सातों आरोपी गिरफ्तार कर लिए जबकि साजिशकर्ता फाइनांस कंपनी का मालिक अभी फरार है। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, किरपान, दातर, खंडा, बेसबैट, एक बाइक, एक कार और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान ब्यास के अलग-अलग गांवों के रहने वाले आकाशदीप सिंह, बलजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरमीत कौर, अमृतपाल सिंह, अर्शदीप सिंह और हरविंदर सिंह के रूप में हुई है।

डीसीपी इनवेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क ने पीएनएल को बताया कि 8 जुलाई को न्यू गणेश नगर की रहने वाली हरजीत कौर ने सूचना दी कि उसके पति अमरीक सिंह को कोरोला कार और बाइक सवार युवक मारपीट करके के बाद किडनैप करके ले गए हैं। उन्होंने बताया कि एडीसीपी सिटी वन कंवलप्रीत सिंह चहल के नेतृत्व में एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह ने रामामंडी थाना के एसएचओ राजेश कुमार और चौकी इंचार्ज विक्टर मसीह के साथ इन सातों आरोपियों को गिरफ्तार करके अमरीक सिंह को इनके चंगुल से छुड़वाया।

डीसीपी ने बताया कि अमरीक सिंह की एक रिश्तेदार ने ब्यास की डांगा फाइनांस कंपनी से डेढ़ लाख रुपए लिया था। अमरीक उस रिश्तेदार के गारंटर थे। इसी के चलते फाइनांस कंपनी के मालिक ने उसे किडनैप करके जबरदस्ती पैसे निकलवाने की साजिश रची। फिलहाल पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं और कंपनी का मालिक अभी फरार है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : 95 लाख की लागत से संवरेगी पुलिस लाइन की सड़कें, नितिन कोहली ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पुलिस लाइन में नई सड़कों के …

पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान ने संगठित अपराध के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए ; 1.09 लाख से अधिक छापेमारियाँ कीं, 1,532 घोषित अपराधी गिरफ़्तार किए

मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस का प्रमुख एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ संगठित अपराध के …

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

मोहाली, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को मोहाली में प्रसिद्ध नाटक …

सरकार बनी तो पंजाब में रेत मिलेगी फ्री, कांग्रेस की पहली गारंटी, वड़िंग ने किया ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम लोगों के लिए …

बड़ी खबर : पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर भगवंत मान ने गवर्नर को लिखा पत्र, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!