Monday , August 10 2026
Breaking News

जिला प्रशासन ने अब तक 200 लोगों को निकाला सुरक्षित बाहर, राहत कैंप में पहुंचाया : डीसी विशेष सारंगल

जालंधर, (PNL) : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि जिला प्रशासन ने अब तक बचाव कार्यों के दौरान लगभग 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और इन सभी लोगो को राहत कैंपों तक पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार सभी लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी रिलीफ सेंटर्स में सुरक्षित निकाले गए लोगों को हरेक तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नकोदर, फिल्लौर, शाहकोट, और लोहियां ब्लॉक में बाढ़-संवेदनशील इलाकों में मिट्टी व रेत की हजारों बोरियां भरवाकर रखी गई हैं ताकि जरूरत पड़ने पर मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह मेडीकल टीमें भी प्रभावित इलाकों में लोगों तक सेहत सुविधाएं पहुंचा रही हैं।

डीसी विशेष सारंगल ने बताया कि सारा प्रशासन मिलकर राहत कार्यों में लगा हुआ है और स्थिति पर दिनरात नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की मुश्किल से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमों के अलावा आर्मी व एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!