Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर में रेप के बाद लड़की का कत्ल, बाथरूम में मिली लाश, मां ने चूड़ियां पहनाकर श्मशान भेजा, बोलीं- बहुत सपने संजोए थे

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर में सहेली के पिता ने ही 13 साल की लड़की से रेप की कोशिश के बाद उसकी हत्या कर दी। लड़की ने आरोपी से बचने के लिए हाथ-पैर मारे तो उसने तार से गला घोटकर उसे मार डाला। इसके बाद उसकी लाश को बाथरूम में छुपा दिया। लड़की सहेली से मिलने गई थी। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने ढूंढना शुरू किया। कोई पता न चलने पर CCTV खंगाले गए।

जिसमें वह पड़ोसी के घर जाते हुए दिखी। पुलिस ने पहले जांच कर कहा कि अंदर कोई नहीं है लेकिन जब लोग अंदर घुसे तो बाथरूम से लाश बरामद कर ली। इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। उसके घर पर पथराव भी किया। लोगों ने रात 1 बजे तक प्रदर्शन किया।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ कत्ल और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जिस वक्त ये वारदात की, उसकी पत्नी और बेटी अपने मायके लुधियाना गई थी।इस मामले में ACP गगनदीप सिंह घुम्मन ने कहा कि घर की चेकिंग कर कुछ न होने की बात कहने वाले ASI मंगतराम को सस्पेंड कर दिया गया है।

मां ने चूढ़ा पहनाकर श्मशान भेजा

उधर, लड़की के संस्कार की तैयारी है। श्मशानघाट जाने से पहले मां ने बेटी को चूड़ा पहनाकर और महेंदी रचाई। पोस्टमार्टम के बाद जब शव को घर पर लाया गया तो मां ने कहा कि मैंने अपनी बेटी के बहुत से सपने संजोकर रखे थे। उन्हें पूरा किए बिना इसे नहीं भेजूंगी।

वारदात से जुड़े PHOTOS…

आरोपी को भीड़ से बचाकर पुलिस ने हिरासत में लिया।

आरोपी को भीड़ से बचाकर पुलिस ने हिरासत में लिया।

बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर जाती पुलिस।

बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर जाती पुलिस।

सीसीटीवी में जाती दिखी लड़की।

सीसीटीवी में जाती दिखी लड़की।

सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…

  • घर से शाम 4 बजे निकली थी: 13 साल की बच्ची रविवार शाम करीब 4:00 बजे अपनी सहेली के घर जाने के लिए निकली। परिवार वालों ने बताया कि वह रोज की तरह बाहर गई थी। करीब 4:30 बजे के बाद जब बच्ची वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसे आसपास ढूंढना शुरू किया। गली के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गली की एक महिला उपासना के मुताबिक, 6:00 से 6:30 बजे के बीच शोर हुआ और मोहल्ले को पता चला कि बच्ची गायब है।
  • CCTV से हुआ खुलासा: 4:02 बजे की CCTV फुटेज में बच्ची ब्लैक ड्रेस में गली से गुजरती दिखती है। उससे कुछ सेकेंड पहले एक महिला दो बच्चों के साथ गली से गुजरती है। बच्ची तेज कदमों से आगे बढ़ती है। गली में खड़ी एक कार का सहारा लेकर वह अपने जूते ठीक करती है और 4:05 बजे के करीब सहेली के घर के सामने वाले पड़ोसी 48 वर्षीय रिंपी उर्फ हैप्पी के घर अंदर जाती दिखती है। इसके बाद वह बाहर नहीं निकलती। इस पर लोगों ने पुलिस को बुलाया।

गली में खड़ी एक कार का सहारा लेकर वह अपने जूते ठीक करती है।

गली में खड़ी एक कार का सहारा लेकर वह अपने जूते ठीक करती है।

  • आरोपी की पत्नी बोली- मैं लुधियाना में हूं: लड़की की तलाश के दौरान आरोपी की पत्नी को फोन किया गया। पत्नी ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ मायके लुधियाना गई है। पत्नी ने पति पर शक करने से भी इनकार किया। पुलिस ने घर का गेट खुलवाया। घर से बाहर आकर ASI मंगतराम ने कहा कि अंदर कुछ नहीं है। वहां कोई लड़की नहीं है।
  • लोगों ने खुद खोज शुरू की: 8:00 बजे के करीब, बच्ची अभी तक नहीं मिली तो मोहल्ले में हंगामा शुरू हो गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने सही तरीके से तलाशी नहीं ली। इस बीच कई लोग खुद घर के अंदर घुसे और कमरों, स्टोर और बाथरूम की तलाशी शुरू की। कुछ देर बाद लोगों ने बाथरूम में बच्ची का शव बरामद कर लिया। शव देखते ही बच्ची की मां बेसुध हो गई और पूरे इलाके में मातम फैल गया। लोगों ने आरोप लगाया कि बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की गई।
  • आरोपी की पिटाई, घर पर पथराव: शव मिलने के तुरंत बाद गुस्से से भरी भीड़ ने आरोपी रिंपी उर्फ हैप्पी को पकड़ लिया और उसकी ताबड़तोड़ पिटाई कर दी। उसके घर पर पथराव भी किया गया। पुलिस की कस्टडी में होने के बावजूद लोग उसे पीटते रहे। भीड़ का आरोप था कि पुलिस ने लापरवाही की, इसलिए आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

मृतक बच्ची की फाइल फोटो।

मृतक बच्ची की फाइल फोटो।

  • पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया: 11:00 बजे के आसपास वरिष्ठ अधिकारी, डीएसपी, एसडीएम और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को समझाने की कोशिश की और आरोपी को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला। गुस्साई भीड़ पुलिस से भिड़ गई। कई लोग चिल्ला रहे थे। “यहीं पर तेल डालकर जला दो, नहीं तो पुलिस छोड़ देगी।” कुछ लोग पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

  • आरोपी अस्पताल में भर्ती, एएसआई सस्पेंड किया: भीड़ की पिटाई में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और FIR दर्ज की। आरोपी पर कत्ल और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ADCP गगनदीप सिंह घुम्मन ने बताया कि घर में गलत जांच रिपोर्ट देने वाले ASI मंगतराम को सस्पेंड कर दिया गया है। लोग लगातार यही आरोप लगा रहे थे कि अगर पुलिस ने पहली बार घर ठीक से चेक किया होता, तो बच्ची जल्दी मिल जाती।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!