Thursday , November 12 2026
Breaking News

लुधियाना में घरों के अंदर काम करने वाली महिला की निकली 3 करोड़ रुपए की लॉटरी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : किस्मत जब सही करवट लेती है, तो पलभर भी नहीं लगता। पंजाब के लुधियाना में घरों में काम करने वाली एक महिला की 3 करोड़ की लॉटरी निकली है। महिला ने बेटी के जन्मदिन पर गहने गिरवी रख लॉटरी के 4 टिकट खरीदे थे। 12 दिन में ही उसे पता चला कि उसकी लॉटरी टिकट पर बंपर इनाम निकला है।

महिला ने कहा कि मेरी बेटी मेरे लिए लकी साबित हुई, जिस वजह से मेरी लॉटरी निकली। अब मैं उसे अच्छे से पढ़ाउंगी ताकि उसका भविष्य अच्छा हो सके। महिला अपनी बेटी और माता-पिता के साथ रहती है। उसके बड़े बेटे की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसका पति से तलाक हो गया था।

  • घरों में काम करती हूं, जिंदगी में लॉटरी नहीं डाली: महेश्वरी साहनी ने बताया कि जगराओं के बंसी गांव की रहने वाली है। बेटी की स्कूल की फीस भर सके, इसलिए वह लोगों के घरों में काम करती है। उनके पहले बेटे की मौत हो चुकी है। घर में माता-पिता और मेरी बेटी है। मैंने कभी जिंदगी में लॉटरी नहीं डाली थी।

  • बेटी का जन्मदिन था, गिफ्ट के पैसे नहीं थे, लॉटरी की एड देखी: महेश्वरी ने आगे बताया- 17 जनवरी को बेटी का जन्मदिन था। मैं बेटी को कोई अच्छा तोहफा देना चाहती थी लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे। मेरी बेटी कहती थी, मम्मी मेरी किस्मत तुम्हारे हाथों में है। इसी बात को सोचकर मुझे एक लॉटरी विक्रेता अंकल की ऐड नजर आई। उसमें एक बच्चे को एक करोड़ रुपए का इनाम निकला था। मैंने सोचा क्यों न मैं अपनी बेटी के नाम पर पहली बार किस्मत आजमाऊं।

  • टिकट के पैसे नहीं थे, झुमके गिरवी रखे: महेश्वरी ने कहा- हमारी गरीबी इतनी थी कि टिकट खरीदने के भी पैसे नहीं थे। इसलिए मैंने अपने कानों के झुमके गिरवी रख दिए। इसके बाद 2 हजार रुपए में 4 लाटरी खरीदी। महेश्वरी ने कहा मैंने अपनी बेटी से कहा कि मैं तुम्हें महंगा तोहफा तो नहीं दे सकती लेकिन तुम्हारी किस्मत जरूर आजमाऊंगी। मैंने उसे जन्मदिन का तोहफा देने के लिए उसकी किस्मत को एक मौका दिया।

  • 10 नवंबर को टिकट खरीदे, 22 को बंपर इनाम निकला: महेश्वरी ने बताया- 10 नवंबर को शाम 5 बजे 4 टिकट खरीद लिए। इसके बाद किस्मत के इंतजार में हम घर लौट आए। इसके बाद कल (22 नवंबर) की शाम 6 बजे उन्हें पता चला कि चारों टिकटों में से एक टिकट में उनका बंपर इनाम लगा है। यह पता चलते ही पूरा परिवार खुशी से रो पड़ा।

  • मेरी बेटी मेरे लिए लकी निकली: महेश्वरी ने कहा- मेरी बेटी मेरी किस्मत है कि 3 करोड़ की लॉटरी लग गई। यह हमारे लिए ईश्वर का आशीर्वाद है। मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बेटी मेरे लिए लकी निकली। मैं अब अपनी बेटी की पढ़ाई पूरी कर सकूंगी और उसके सारे सपने पूरे करूंगी। मैं अपनी बेटी की अच्छी मां और पिता दोनों बन सकूंगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!