Wednesday , September 30 2026
Breaking News

नौवें पातशाह द्वारा बसायी धरती श्री आनंदपुर साहिब संगतों के स्वागत के लिए तैयार: हरजोत सिंह बैंस

श्री आनंदपुर साहिब, (PNL) : शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब द्वारा बसायी गयी धरती श्री आनंदपुर साहिब संगतों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। पंजाब सरकार गुरु साहिब की शहादत के 350 वर्ष पूरे होने पर यह शहीदी समारोह पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि 23 से 25 नवंबर तक होने वाले समागमों के दौरान आने वाली संगत के लिए सभी प्रबंध पूरी तरह पुख्ता हैं। संगत को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। दोनों मंत्रियों ने देश-विदेश की संगत को श्री आनंदपुर साहिब की पावन धरती पर नतमस्तक होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों के रक्षक, दया और त्याग की मूर्त तथा बलिदान के प्रतीक नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी का महान जीवन और दर्शन पूरी मानवता के लिए प्रकाश पुंज है। हमें अपने परिवारों सहित श्री आनंदपुर साहिब की इस पवित्र धरती पर श्रद्धा भाव से नतमस्तक होकर इन आलौकिक समागमों का हिस्सा बनना चाहिए।

इस दौरान बैंस, सौंद और लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने तलवंडी साबो और फरीदकोट से आए नगर कीर्तन का श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

*श्री आनंदपुर साहिब में 23 से 25 नवंबर, 2025 तक होने वाले समागमों का विवरण:*

इन विशेष समागमों की शुरुआत 23 नवंबर को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ से होगी। यह समागम बाबा बुड्ढा दल छावनी के निकट स्थित गुरुद्वारा साहिब में होगा, जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी उपस्थित रहेंगे।

सुबह 11 बजे व विरासत-ए-खालसा के हॉल में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। दोपहर 12 बजे से बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। दोपहर 3 बजे विरासत-ए-खालसा, भाई जैता जी मेमोरियल और पांच प्यारे पार्क का गाइडेड टूर होगा। शाम 5 बजे विरासत-ए-खालसा में ड्रोन शो और 6 बजे मुख्य पंडाल में कथा एवं कीर्तन दरबार होगा।

24 नवंबर को सुबह 8 बजे शीश भेंट नगर कीर्तन कीरतपुर साहिब से श्री आनंदपुर साहिब तक जायेगा। सुबह 10 बजे श्री आनंदपुर साहिब में हेरिटेज वॉक होगी। 11 बजे से 1 बजे तक बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में गुरु साहिब के जीवन व शिक्षाओं पर आधारित काव्य-पाठ, ढाडी और कविशरी दरबार सजाया जाएगा। दोपहर 1 बजे भाई जैता जी मेमोरियल में पंजाब विधान सभा का श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विशेष सत्र होगा। 2 बजे से चरण गंगा स्टेडियम में गत्तका और अन्य युद्ध-कौशल कार्यक्रम होंगे। शाम 5 बजे विरासत-ए-खालसा में ड्रोन शो और 6 बजे मुख्य पंडाल में कथा एवं कीर्तन दरबार द्वारा संगतों को निहाल किया जाएगा।

25 नवंबर को सुबह 10 बजे बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग सम्पूर्ण होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री पंजाब भी संगत सहित उपस्थित रहेंगे। सुबह 11 बजे विरासत-ए-खालसा से राज्य स्तरीय रक्तदान और वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत होगी। दोपहर 12 बजे मुख्य पंडाल में सरबत दा भला एकत्रता कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियाँ भाग लेंगी। शाम 5 बजे ड्रोन शो के साथ तीन दिवसीय भव्य समागमों का समापन होगा। हालांकि यह ड्रोन शो 29 नवंबर तक जारी रहेगा।

*संगतों के लिए पुख़्ता प्रबंध*

राज्य सरकार ने इन समागमों में शामिल होने के लिए पवित्र नगरी में आने वाली लाखों संगतों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। पार्किंग जोनों से मुख्य स्थानों तक संगत के आवागमन के लिए शटल सेवा चलाई जाएगी। सभी पार्किंग स्थानों को सीसीटीवी निगरानी, रोशनी, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक मार्शल, साइन बोर्ड और मोबाइल टॉयलेट की सुविधाओं से लैस किया गया है।

संगत की सेवा के लिए 500 ई-रिक्शा, 150 मिनी बसें, 25 फोर्स अर्बेनिया वैनें, 15 कारें, 20 टाटा ऐस वाहन और बुजुर्ग व दिव्यांग संगत की सहायता के लिए 10 गोल्फ कार्ट उपलब्ध कराए गए हैं। शटल सेवाएँ पार्किंग स्थानों और गुरुद्वारा श्री केसगढ़ साहिब, विरासत-ए-खालसा, मुख्य पंडाल, टेंट सिटीज़ और हेल्प डेस्क पॉइंटों के बीच आवागमन की सुविधा देंगी। इस पूरे सिस्टम की निगरानी मुख्य कंट्रोल सेंटर द्वारा की जाएगी।

इसी तरह संगत की भारी आमद को सुविधाजनक बनाने के लिये दो प्रमुख टेंट सिटीज़ स्थापित की गई हैं, जिनमें लगभग 10,000 संगत के ठहरने की व्यवस्था की गई है। एम्बुलेंसों की तैनाती और 24 घंटे त्वरित चिकित्सा सेवाओं को सुनिश्चित किया गया है। पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि संगत की सुरक्षा, आवागमन और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!