Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर में ओवरफ्लो होने से नहर का बांध टूटा:कॉलोनियों में पानी भरा, बोरियों की मदद से मरम्मत; राहत कार्य और निगरानी जारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गदईपुर इलाके में मानसून की भारी बारिश से पहले ही बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित कालिया कालोनी में नहर का बांध अचानक टूटने से पानी तेजी से कॉलोनियों की ओर बढ़ने लगा, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पंजाब के अन्य जिलों में हो रही लगातार बारिश के कारण नहर में पानी का स्तर बढ़ गया था। ओवरफ्लो होने के चलते बांध टूट गया। हालांकि, स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया। क्रेन और मिट्टी से भरी बोरियों की मदद से बांध की मरम्मत कर दी गई, जिसके बाद पानी का बहाव काफी हद तक नियंत्रित हो गया।

पंजाब में भारी बारिश से ओवरफ्लो हुईं नहरें

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते राज्य की नदियों और नहरों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। गदईपुर में भी नहर में पानी का स्तर क्षमता से अधिक बढ़ने के कारण ओवरफ्लो हो गया। तेज बहाव और पानी के अत्यधिक दबाव को बांध सहन नहीं कर सका, जिसके चलते वह टूट गया।

देर रात शुरू हुआ राहत और बचाव कार्य

स्थानीय निवासी देसराज ने बताया कि उन्हें देर रात करीब 11 बजे बांध टूटने की पहली सूचना मिली। इसके बाद देखते ही देखते दो अलग-अलग स्थानों से बांध टूट गया और पानी तेजी से कॉलोनियों की ओर बढ़ने लगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिया।

क्रेन और मिट्टी की बोरियों से रोका गया पानी

राहत कार्य के दौरान स्थानीय लोगों की मदद से मिट्टी से भरी सैकड़ों बोरियां नहर के टूटे हुए हिस्से पर लगाई गईं, ताकि पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सके। वहीं, सलेमपुर निवासी क्रेन मशीन मालिक मोनू ने बताया कि पास में सड़क निर्माण का काम चल रहा था, जिसके चलते उनकी मशीन मौके के पास ही मौजूद थी। सूचना मिलते ही वह क्रेन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और मशीन की मदद से बड़ी मात्रा में मिट्टी डालकर बांध को दोबारा मजबूत करने का काम शुरू किया गया।

घरों के अंदर पानी न घुसने से टला बड़ा नुकसान

राहत की बात यह रही कि समय रहते उठाए गए कदमों के कारण पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाया। अगर पानी घरों के अंदर दाखिल हो जाता, तो स्थानीय निवासियों को संपत्ति और सामान का भारी नुकसान झेलना पड़ सकता था। कड़ी मशक्कत के बाद नहर के दोनों टूटे हिस्सों पर अस्थायी बांध तैयार कर पानी के बहाव को रोक दिया गया। इसके बाद सुबह तक पानी का स्तर काफी कम हो गया।

अगले 3 दिनों का मौसम अलर्ट, प्रशासन मुस्तैद

इस घटना के बाद प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित इलाकों में लगातार राहत कार्य और निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर जलभराव के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कॉलोनियों में पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है।

इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक इलाके में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में बारिश और तेज होती है तो स्थानीय लोगों की परेशानियां दोबारा बढ़ सकती हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!