Tuesday , September 8 2026
Breaking News

गदर-2 की सफलता के बाद सन्नी देओल ने गुरदासपुर से चुनाव लड़ने को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, पढ़ें

गुरदासपुर, (PNL) : फिल्म गदर- 2 की सफलता के बाद फिल्म अभिनेता सनी देओल चर्चा में हैं। हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल की कोठी की नीलामी का नोटिस वापस ले लिया है। बैंक ने इसके पीछे तकनीकी वजह बताई है। इन सबके बीच सनी देओल ने बड़ा एलान कर दिया है। यह एलान भाजपा को एक झटके जैसा है।

सनी देओल ने एलान किया है कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। मीडिया इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा कि राजनीति में मन नहीं लगता, आगे चुनाव नहीं लडूंगा। सनी देओल ने कहा कि वह फिल्मों में सिर्फ काम करना चाहते हैं। इससे साफ हो गया है कि 2024 लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से भाजपा अपना नया प्रत्याशी उतारेगी।

बता दें कि सनी देओल मौजूदा समय में पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। यह सीट भाजपा के लिए बेहद अहम है। इस सीट पर विनोद खन्ना भी भाजपा की टिकट पर 1999 से 2004 और 2014 से 2017 तक सासंद रहे। विनोद खन्ना के निधन के बाद यहां उपचुनाव में कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने जीत दर्ज की थी। वहीं 2019 में सनी देओल ने गुरदासपुर सीट फिर से भाजपा की झोली में डाली थी। उधर, सुनील जाखड़ अब भाजपा में है और पंजाब भाजपा की कमान उन्हीं के हाथ में है। चर्चा है कि भाजपा जाखड़ को ही गुरदासपुर से उतारेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!