Monday , August 17 2026
Breaking News

हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में निधन, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि राजू पिछले कुछ समय से हरियाणा के हिसार के एक अस्पताल में भर्ती थे और उनका पीलिया का इलाज चल रहा था. सिंगर के निधन से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

टीवी रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले ही वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे लेकिन उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. गायक केडी देसी रॉक ने अस्पताल के बिस्तर से राजू की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “राजू वापस आजा”

राजू पंजाबी के निधन पर सीएम खट्टर ने जताया शोक

राजू पंजाबी के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. हरियाणा के सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, “ प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एवं संगीत निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!