Wednesday , August 19 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने 62 सुपरवाईज़रों और 01 क्लर्क को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नौजवानों को सरकारी नौकरी देने की वचनबद्धता पर चलते हुये सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज 62 सुपरवाईजरों और 01 क्लर्क को पंजाब भवन, चंडीगढ़ में नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने नव-नियुक्त मुलाजिमों को बधाई देते हुये ईमानदारी के साथ काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह विभाग समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की भलाई के लिए काम करता है। इसलिए मुलाजिमों का भी फ़र्ज़ बनता है कि वह हमेशा सेवा भावना से ड्यूटी निभाएं।

डा. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाबियों के साथ किये वायदे अनुसार रोज़गार के नये मौके प्रदान कर रही है जिससे नौजवानों को अपने सपने पूरे करने के लिए विदेशों में न जाना पड़े।

डा. बलजीत कौर ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार मुक्त है, इसलिए लोगों में यह संदेश जाना ज़रूरी है कि विभाग के मुलाज़िम और अफ़सर ईमानदारी के साथ समय पर लोगों को बढ़िया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

इस मौके पर उन्होंने 62 सुपरवाइज़र, जिनमें एक अपंग भी शामिल है और 01 क्लर्क को तरस के आधार पर नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास के विशेष मुख्य सचिव श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तवा, डायरैक्टर श्रीमती माधवी कटारिया, विशेष सचिव विम्मी भुल्लर और डिप्टी डायरैक्टर स. सुखदीप सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!