Wednesday , July 29 2026
Breaking News

अब मिशन सूरज के साक्षी बनेंगे पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी, 23 छात्र श्रीहरिकोटा रवाना

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब मिशन सूरज यानी आदित्य एल-1 के शनिवार को होने वाले प्रक्षेपण के भी साक्षी बनेंगे।पी. एस. एल. वी.- सी 57 आदित्य एल1 की लांच के गवाह बनने के लिए पंजाब के सरकारी स्कूलों के 23 विद्यार्थी आज श्रीहरिकोटा के लिए रवाना हो गए। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के स्कूल शिक्षा स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज यह विद्यार्थी पी. एस. एल. वी. – सी 57 आदित्य एल1 की लांच के गवाह बनने के लिए रवाना हुए हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया इन विद्यार्थियों का इस सम्बन्धी आने वाला सारा ख़र्च पंजाब सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों के मन में विज्ञान विषय सम्बन्धी उत्साह पैदा करने के लिए यह प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले चंद्रयान 3 और पी. एस. एल. वी.-सी 56 की लांच के मौके भी पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी श्रीहरिकोटा गए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!