Wednesday , July 29 2026
Breaking News

नकोदर डेरे में माथा टेकने जा रहे परिवार की कार ट्राले से जा टकराई, चार लोगों की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब से इस समय की दुखद खबर आ रही है। बरनाला में एक भीषण सड़क हादसे में 11 साल के बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा बरनाला-लुधियाना राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। हरियाणा के हिसार के रहने वाले लोग कार में सवार होकर नकोदर डेरे में माथा टेकने जा रहे थे।

थाना ठुलीवाल के एसएचओ बलदेव सिंह मान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गांव भद्दलवढ़ से गुजर रही कार ईंटों से भरी ट्राली के साथ टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार चारों व्यक्तियों की मौत हो गई।

मृतकों में विकास, अमृतपाल, चरणजीत सिंह और 11 वर्षीय बच्चा शामिल है। हादसा इतना भयानक था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला भेज दिया गया है। परिजनों के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ की सियासत में बड़ा उलटफेर, दिनेश ढल्ल हटे; मेयर वनीत धीर बने नए हल्का इंचार्ज

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही …

मोहाली कोर्ट ने PAK आतंकी का नॉन बेलेबल वारंट निकाला:रेड कॉर्नर नोटिस, भारत लाने का रास्ता खुला; NIA बोली- ब्राजील में छिपा भट्‌टी

मोहाली , (PNL) : पाकिस्तानी आतंकी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी के खिलाफ राष्ट्रीय जांच …

जगराओं में ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़ का मामला:डीजीपी से शिकायत के बाद डेढ़ साल में केस दर्ज

 लुधियाना  , (PNL) : जगराओं में एक ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़, सामान बाहर फेंकने के …

चंडीगढ़ में करंट से PhD स्कॉलर युवती की मौत:PU में गर्ल्स हॉस्टल से जाते वक्त गिरी; हरियाणा की रहने वाली

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मंगलवार सुबह PhD स्कॉलर युवती की …

शहनाज गिल और जय रंधावा पहुंचे गोल्डन टेंपल:गुरु घर में नतमस्तक हुए; इश्कनामा की सफलता के लिए वाहेगुरु का किया शुकराना

अमृतस​र , (PNL) : पंजाबी फिल्म इश्कनामा की सफलता के बाद अभिनेता जय रंधावा और अभिनेत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!