न्यूज डेस्क, (PNL) : CM भगवंत मान ने ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा भट्टी को आम आदमी पार्टी में शामिल किया है। मान ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- उनके AAP में शामिल होने से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी।पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के जज़्बे के साथ जुड़कर, हम मिलकर राज्य को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। खेल जगत में उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।जस्सा भट्टी के साथ मिलकर हम पंजाब के युवाओं को नशे से दूर कर खेलों और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने के अपने अभियान को और तेज करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जस्सा पट्टी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब के गौरव और ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा भट्टी जी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत है। उनके शामिल होने से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी। पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के जज़्बे के साथ जुड़कर, हम मिलकर राज्य को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। खेल जगत में उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। जस्सा भट्टी जी के साथ मिलकर हम पंजाब के युवाओं को नशे से दूर कर खेलों और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने के अपने अभियान को और तेज़ करेंगे।