Thursday , September 10 2026
Breaking News

लुधियाना में तेजधार हथियार से युवक की हत्या:साथियों संग पी शराब, पिता बोले- बेटे को मिल रही थीं धमकियां, 2 दिन पहले आया फोन

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा के मंडियाणी गांव में आज (28 अप्रैल) एक प्रवासी युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सीताराम (25) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और वर्तमान में खन्ना में रह रहा था।सीताराम गांव में सुखविंदर सिंह की मोटर पर काम करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले उसने मोटर पर कुछ व्यक्तियों के साथ बैठकर शराब पी थी। पुलिस को मौके से तेजधार हथियार भी बरामद हुए हैं, जिससे हत्या में इनके इस्तेमाल का अंदेशा है।

बेटे को मिल रही थी धमकियां

मृतक के पिता वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दो दिन पहले उनके बेटे का फोन आया था, जिसमें उसने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकियां मिलने की बात कही थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी करण संधू, एसएचओ दाखा कुलजिंदर सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!