stop violence children and abuse in family concept
कनाडा में हैरान करने वाला मामला, पंजाबी मूल के बाप-बेटा सिगरेट-शराब का लालच देकर बच्चियों से करते थे शोषण, फिर बनाते थे अश्लील वीडियो
Punjab News Live -PNL
June 6, 2023
देश विदेश, होम
कैलगरी, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर कनाडा के कैलगरी से आ रही है। वहां पर रहने वाले पंजाबी मूल के बाप-बेटा को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर बच्चियों को सिगरेट-शराब का लालच देकर रेप करने और उनकी अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए बाप-बेटा दक्षिण पश्चिम कैलगरी स्ट्रिप मॉल के मालिक हैं। कैलगरी पुलिस के सामने एक ऐसी लड़की भी आई है, जिसकी उम्र 13 साल से भी कम थी।
मामले की खुलासा तब हुआ जब अप्रैल 2023 में एक 13 साल की बच्ची अचानक कनाडा के कैलगरी में लापता हो गई। पुलिस लड़की तक पहुंची तो उसने जांच अधिकारियों को बताया कि वह 24 वर्षीय सुमरित सिंह वालिया के साथ रिश्ते में थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने कहा कि वालिया ने उसे शराब, ड्रग्स और वेप्स दिए थे।
वालिया और उनके 56 वर्षीय पिता गुरप्रताप सिंह वालिया हेडन रोड एस.डब्ल्यू के 200 ब्लॉक में हेसबोरो में दो पड़ोसी दुकानों के मालिक हैं और सफलतापूर्वक संचालित करते हैं। इसके बाद पुलिस ने उनके कंप्यूटर जब्त किए तो उसमें कई बच्चियों की अश्लील वीडियो मिली। पुलिस ने बीते दिन उनके स्टोर से बाप बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि जांच से पता चला है कि दिसंबर 2022 और इस साल मई के बीच कई किशोर लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया गया था और उन्हें वेप्स, मारिजुआना, सिगरेट और शराब दी गई थी। जितनी भी लड़कियों के नाम सामने आए, सभी की उम्र 16 वर्ष से कम थी।
घर की तलाशी में मिली कोकीन
सुमरित और गुरप्रताप वालिया दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और अधिकारियों ने जांच के सिलसिले में पैनोरमा हिल्स में पैनामाउंट क्लोज एनडब्ल्यू के 100 ब्लॉक में एक घर की तलाशी ली। तलाशी में 975 ग्राम कोकीन मिला जिसकी अनुमानित कीमत 97,500 अमेरिकन डॉलर है। कंप्यूटर से चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अलावा दुकान से ड्रग्स और ड्रग पैराफर्नेलिया,प्रतिबंधित तंबाकू, वेप कार्ट्रिज जब्त किये गए।
56 साल के गुरप्रताप वालिया पर यौन हमले के चार मामले सामने आए हैं। गुरप्रताप वालिया को 22 जून को अब अदालत में पेश किया जाएगा। सुमित ने न केवल बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न किया बल्कि उनकी अश्लील वीडियो बनाकर कंप्यूटर में सेव भी की। फिलहाल संगठन लूना चाइल्ड एंड यूथ एडवोकेसी सेंटर पीड़ितों की मदद कर रहा है। गुरप्रताप वालिया ने भी कई किशोर बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया था।
पंजाबी समुदाय में आक्रोश
इस घटना से पंजाबी समुदाय के भीतर काफी रोष व आक्रोश पैदा हो गया है। कैलगरी में नामचीन हस्ती रिम्मी सेखों का कहना है कि हमारे पंजाबी मूल के लोगों ने कनाडा में बुलंदियों को छू रखा है। आईटी सेक्टर से लेकर राजनीति में पंजाबी लोगों का बोलबाला है लेकिन इस घटना कनाडा के कैलगरी का पूरा पंजाबी समुदाय शर्मिंदा है। इस घटना से पंजाबी लोग काफी आहत हैं। ऐसी घटनाओं ने पंजाब के माथे पर कलंक लगाया है।
Check Also
अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …
दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …
चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …
फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …
जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …
फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …
लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …
लुधियाना , (PNL) : बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार देर …
जालंधर, (PNL) : सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज के पावन मेले के अवसर पर …
पटियाला, (PNL): पंजाब की सियासत में करीब छह दशक का अनुभव रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री …
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में 2 दिन से चल रही ED की रेड से आम …
अमृतसर, (PNL): अमृतसर में ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी …
पटियाला, (PNL) : ड्रग्स और कथित वसूली नेटवर्क से जुड़े मामले में लंबे समय से …
जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज नगर निगम कार्यालय …