Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब सरकार देगी 10 हज़ार नौकरियां, प्लेसमेंट मुहिम बुधवार को, इच्छुक उम्मीदवार इस जॉब पोर्टल पर करवा सकते हैं रजिस्टर : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की वचनबद्धता अनुसार राज्य के नौजवानों के लिए अधिक से अधिक रोज़गार के मौके पैदा करने के लिए पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग द्वारा 7 जून (बुधवार) को सभी जिलों में प्लेसमेंट मुहिम शुरु की जायेगी।

इस संबंधी जानकारी सांझा करते हुये पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस मुहिम के दौरान इच्छुक नौजवानों को 8000 रुपए से लेकर 60,000 रुपए तक वेतन वाली 10,000 से अधिक नौकरियों की पेशकश की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह मुहिम एक ही समय राज्य के सभी जिलों में चलाई जायेगी।

इस प्लेसमेंट मुहिम में रोज़गार के लिए नौजवानों का चयन करने के लिए वर्धमान, स्पोर्टकिंग, फलिप्पकार्ट, एयरटैल और रिलायंस समेत 425 प्रमुख कंपनियां शामिल होंगी। इस प्लेसमेंट मुहिम में पोस्ट ग्रैजुएट, ग्रैजुएट (तकनीकी/गैर-तकनीकी), आई. टी. आई., डिप्लोमा होल्डर, 12वीं पास, मैट्रिक पास नौजवानों सहित उन नौजवानों को भी नौकरियां प्राप्त करने के मौके दिए जाएंगे, जिन्होंने कोई शैक्षिक योग्यता प्राप्त नहीं की।

रोज़गार उत्पत्ति विभाग द्वारा इस प्लेसमेंट मुहिम में हिस्सा लेने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पुख़्ता प्रबंध किये गए हैं। श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार जोब् पोर्टल ( http://www.pgrkam.com) पर लॉगइन करके या ज़िला रोज़गार और उद्यम ब्यूरो के द्वारा स्वयं को रजिस्टर कर सकते हैं या सीधे प्लेसमेंट ड्राइव वाली जगह पर भी आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट मुहिम सम्बन्धी स्थानों के विवरण विभाग के जोब् पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं।

डायरैक्टर रोज़गार उत्पत्ति श्रीमती दीप्ति उप्पल ने बताया कि रोज़गार उत्पत्ति विभाग इस मुहिम के द्वारा रोज़गारदाताओं को योग्य उम्मीदवार ढूँढने के साथ-साथ नौजवानों को रोज़गार के नये मौके प्रदान करने के लिए मंच प्रदान करने की निरंतर कोशिश कर रहा है। इस प्लेसमेंट मुहिम के द्वारा संभावित तौर पर कम से कम 10,000 नौजवानों को रोज़गार के मौके मिलेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!