Saturday , February 28 2026
Breaking News

अमृतसर में बड़ी वारदात, बैंक के बाहर खड़े व्यक्ति को लुटेरों ने गोली मारी, पैसे लूट ले गए, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। मजीठ मंडी स्थित जेएंडके बैंक के बाहर खड़े व्यक्ति को गोली मारकर लुटेरों ने उससे पैसे लूट लिए। वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से जख्मी को अस्पताल में दाखिल करवाया। डी डिवीजन के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब दस बजे एक व्यक्ति पैसे जमा करवाने के लिए मजीठ मंडी स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक पहुंचा था। जब वह गेट पर खड़ा था तो एक्टिवा सवार युवकों ने उससे पैसों वाला बैग छीनने की कोशिश की। उसने बैग नहीं छोड़ा, तो आरोपियों ने पहले उस पर किरच के साथ हमला कर दिया।

किरच लगने से जख्मी होने के बाद भी इस व्यक्ति ने पैसों वाला बैग नहीं छोड़ा तो एक्टिवा सवार युवकों में से एक ने पिस्तौल निकाल कर उसे गोली मार दी। इसके बाद लुटेरे उससे पैसों वाला बैग छीन कर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि बैंक के बाहर और आस-पास के बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल और सिसोदिया को अदालत ने शराब घोटाले में किया बरी, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को बहुचर्चित आबकारी नीति से जुड़े कथित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!