Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब में 8वीं कक्षा की छात्रा की बलात्कार के बाद हत्या, इंस्टाग्राम पर लाइव हुआ आरोपी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के पटियाला से आ रही है। यहां पातड़ा में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। दूध लेने जा रही एक 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ पहले एक युवक ने बलात्कार किया और फिर उसका कत्ल कर दिया। हत्या के बाद आरोपी इंस्टाग्राम पर लाइव हो गया। जानकारी के मुताबिक उक्त युवक युवती से प्यार करता था। उसने लड़की से प्यार का इजहार किया, मगर युवती ने मना कर दिया। इस बात से आरोपी गुस्सा गया और उसने आज युवती को रास्ते से किडनैप किया। फिर उसके साथ बलात्कार किया और बाद में हत्या करके भाग गया। कुछ देर बाद इंस्टा पर लाइव होकर उसने हत्या की बात कबूली और खुद को खत्म करने की भी बात कही। एसएचओ बलजीत सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या और रेप का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

पंजाब में सामूहिक छुट्टी पर गए सरकारी कर्मचारी, हड़ताल को लेकर मंत्री अमन अरोड़ा ने मुलाजिमों को दी अंतिम चेतावनी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और राज्य सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!