Thursday , May 21 2026
Breaking News

अमृतसर के 3 मंजिला घर में जोरदार ब्लास्ट:आग लगी, छत में दरारें, खिड़कियों के शीशे टूटे, 2 महिलाएं झुलसी

अमृतसर , (PNL) :  अमृतसर में गुरूवार दोपहर अचानक 5 मंजिला घर में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद घर को आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि घर की छत में दरारें पड़ गईं और बाहर लगे शीशे भी टूट गए। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। आग में 2 महिलाएं बुरी तरह से झुलस गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। ब्लास्ट कैसे हुआ, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चलना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इसकी जांच कर रही है। ACP सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि फोरेंसिक की टीमें बुलाई गई हैं। जांच के बाद ब्लास्ट के पीछे की वजह का पता चलेगा।

घर में धमाके से जुड़े 5 PHOTOS…

ब्लास्ट का पता चलते ही घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।

ब्लास्ट का पता चलते ही घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।

घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलाई गई।

घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलाई गई।

इसी घर में ब्लास्ट हुआ, जिससे उसके खिड़कियों पर लगे शीशे टूट गए।

इसी घर में ब्लास्ट हुआ, जिससे उसके खिड़कियों पर लगे शीशे टूट गए।

धमाके के बाद घर के लोग विलाप करते हुए नजर आए।

धमाके के बाद घर के लोग विलाप करते हुए नजर आए।

घर में ब्लास्ट को लेकर ACP ने क्या कहा:-

  • आधे घंटे में आग बुझाई, महिलाओं को निकाला: अमृतसर के ACP सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि यह घटना अनगढ़ इलाके में हुई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। 2 फायर टेंडरों की मदद से करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद अंदर झुलसी महिलाओं को बाहर निकाला गया। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पटाखों का शक, फोरेंसिक टीमें बुलाईं: ACP ने बताया कि लोकल लोगों ने इस घर में पटाखे बनाने का शक जताया है। पुलिस को भी घर के बाहर पटाखों के टुकड़े मिले हैं। हालांकि अभी कुछ फाइनल कहना जल्दबाजी होगी। जांच के लिए फोरेंसिक टीमें बुला ली गई हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। ACP ने कहा कि अगर जांच में अवैध ढंग से पटाखे बनाने और यहां विस्फोटक स्टोर करने की पुष्टि हुई तो फिर घर के मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हाए गर्मी : पंजाब में सीवियर हीटवेव का अलर्ट, ये शहर सबसे गर्म, कल बारिश की संभावना, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी सीवियर हीटवेव का अलर्ट है। पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!