Wednesday , September 30 2026
Breaking News
Screenshot

हाए गर्मी : पंजाब में सीवियर हीटवेव का अलर्ट, ये शहर सबसे गर्म, कल बारिश की संभावना, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी सीवियर हीटवेव का अलर्ट है। पंजाब के अधिकतर जिलों में टेंपरेचर 40 डिग्री पार हो चुका है। गुरूवार को टेंपरेचर 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक दोनों जगह हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। यह अलर्ट 26 मई तक के लिए है। हालांकि 22 से 28 मई के बीच मौसम चौंका सकता है। इस दौरान पंजाब में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है लेकिन ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को टेंपरेचर में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद टेंपरेचर नॉर्मल से 4.6 डिग्री ज्यादा हो चुका है। बुधवार को सबसे गर्म बठिंडा रहा, जहां टेंपरेचर 46.6 डिग्री तक पहुंच गया।

चंडीगढ़ की सुखना लेक जहां पर हर समय लोगों की आवाजाही रहती है। बुधवार दोपहर में पूरी तरह खाली दिखी।

चंडीगढ़ की सुखना लेक जहां पर हर समय लोगों की आवाजाही रहती है। बुधवार दोपहर में पूरी तरह खाली दिखी।

गर्मी बढ़ने के अब तक 4 बड़े असर

  • पंजाब में रिजर्व वार्ड, स्पेशल यूनिट: पंजाब में हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए सभी जिला अस्पतालों, सब-डिविजनल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट्स शुरू की गई हैं। मरीजों को राहत देने के लिए आइस पैक्स, कोल्ड IV फ्लूइड्स, पंखे, कूलर और अन्य ठंडक संबंधी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही ORS, ग्लूकोज, इमरजेंसी दवाइयों और जरूरी मेडिकल सप्लाई का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। हीटवेव से प्रभावित मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड रिजर्व किए गए हैं। यह सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ को हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को रिफ्रेशर ट्रेनिंग भी दी गई है।

  • जानवरों के लिए कूलर, पंखे और नेट लगाए: गर्मी व लू के चलते अब जानवरों के लिए भी मुश्किल हो गई है। पंजाब सरकार ने मोहाली स्थित छतबीड़ जू में मांसाहारी जानवरों के लिए डेजर्ट कूलर और एयर सर्कुलेटर पंखे लगाए गए हैं, जबकि बाड़ों को ठंडा और मच्छर मुक्त रखने के लिए खिड़कियों पर जालियां लगाई गई हैं। धूप से बचाव के लिए एग्रो नेट लगाए गए हैं। शाकाहारी जानवरों के लिए सरकंडे, लकड़ी और बांस से अस्थायी शेल्टर बनाए गए हैं। हाथियों, हिरणों और अन्य जानवरों के लिए पानी से भरे कीचड़ वाले तालाब और पूल तैयार किए गए हैं ताकि वे गर्मी से राहत पा सकें। वहीं, पक्षियों के पिंजरों को एग्रो नेट और जूट मैट से ढकने के साथ छोटे पिंजरों में स्प्रिंकलर शावर भी लगाए गए हैं, ताकि उन्हें ठंडी हवा और आराम मिल सके।

  • चंडीगढ़ के स्कूलों में छुटि्टयां, धूप से बचाव के लिए एडवाइजरी: चंडीगढ़ में गर्मी बढ़ते देख 23 मई से स्कूलों में छुटि्टयां कर दी गई हैं। इसके अलावा सेहत विभाग ने एडवाइजरी कर कर लोगों को धूप से बचाव के लिए सावधान रहने को कहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि वह धूप में न निकलें और धूप में शारीरिक मेहनत वाला काम न करें। इस दौरान बच्चों-बुजुर्गों और बीमार लोगों का खास ख्याल रखने के लिए कहा गया है।

  • चंडीगढ़ में पानी की बर्बादी पर सख्तीः चंडीगढ़ में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे ही पानी की किल्लत को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसके लिए नगर निगम की टीम गठित की गई है, जो 20 मई तक शहर के अलग-अलग इलाकों में पानी की बर्बादी रोकने के लिए काम करेगी। इसमें नगर निगम की तरफ से डायरेक्ट पाइप से गाड़ी धोना, पार्क में पानी देना या फर्श धोने जैसी गतिविधियों पर पाबंदी लगाई गई है। जो भी व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छत्तबीड़ जू में जानवरों के लिए पंजाब सरकार ने विशेष इंजमाम किए हैं।

छत्तबीड़ जू में जानवरों के लिए पंजाब सरकार ने विशेष इंजमाम किए हैं।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम:-

  • 22 मई – फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में सीवियर हीट वेव चल सकती है, जबकि अन्य जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है।

  • 23 मई – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में कुछ स्थानों पर भीषण हीट वेव (सीवियर हीट वेव) पड़ने के आसार हैं।

  • 24 मई – राज्य के सभी स्थानों पर सीवियर हीट वेव चलने की संभावना है।

गर्मी में टेम्परेचर बढ़ने पर ज्यादातर लोग थकान, चिड़चिड़ापन या कम नींद जैसी समस्याएं महसूस करते हैं। कई बार काम में फोकस कम हो जाता है, बात-बात पर गुस्सा आता है। दरअसल ज्यादा टेम्परेचर होने पर शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है, जिससे थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। ब्रेन में फील गुड हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!