Monday , August 31 2026
Breaking News

अमृतसर के 2 युवक 1Kg हेरोइन समेत गिरफ्तार:₹3.90 लाख की ड्रग मनी भी जब्त, ढाबे पर बनी तस्करी की योजना; नाकेबंदी पर चढ़े हत्थे

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अमृतसर के दो युवकों को भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अबोहर-श्रीगंगानगर रोड पर गांव पन्नीवाला महला के पास संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 5 ग्राम हेरोइन और 3 लाख 90 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन और कैश बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी युवराज सिंह और जगजीत सिंह के रूप में हुई है। युवराज सिंह, निवासी अंतरयामी कॉलोनी, रांझा दी हवेली, अमृतसर और जगजीत सिंह, निवासी झीते कलां, गोल्डन गेट के पास अमृतसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ढाबे पर काम के दौरान बनी तस्करी की योजना

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जगजीत सिंह ने सूरतगढ़-बीकानेर रोड के पास एक ढाबा खोल रखा था और कथित रूप से वहां पोस्त की तस्करी में भी शामिल था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमृतसर के एक गुरुद्वारे में युवराज सिंह से हुई।

इसके बाद उसने उसे अपने ढाबे पर काम पर रख लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर हेरोइन की तस्करी की योजना बनाई थी। हालांकि अबोहर के पास सोमवार को कार्रवाई के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्तराखंड से अमृतसर का युवक गिरफ्तार

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर उत्तराखंड से अमृतसर का एक युवक गिरफ्तार किया गया था। उत्तराखंड STF ने 15 जून को ऊधम सिंह नगर से ईशानप्रीत सिंह (19) को पकड़ा था। जांच एजेंसियों के अनुसार, उसके संबंध आतंकी और तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई गई थी।

पुलिस ने उसके घर से हथियारों और हेरोइन की बड़ी खेप भी बरामद की थी। जांच में यह भी सामने आया था कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार पंजाब सीमा तक पहुंचाए गए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!