Sunday , October 11 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में ऑपरेशन सेल ने चलाया चेकिंग अभियान:3 मार्केट में पैदल मार्च किया, सुरक्षा व्यवस्था जांची: व्यापारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा

चंडीगढ़  , (PNL) : चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस के ऑपरेशन सेल ने विशेष पेट्रोलिंग व चेकिंग अभियान चलाया। ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की अगुवाई में कमांडो टीम ने शहर की प्रमुख मार्केटों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अभियान के तहत सेक्टर-11, सेक्टर-9 और सेक्टर-22 मार्केट में सघन चेकिंग की गई। टीम ने बाजारों में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी लावारिस गाड़ियों और संदिग्ध वस्तुओं की भी तलाशी ली गई।

चंडीगढ़ में चेकिंग की 3 PHOTOS देखिए:-

सेक्टर-11, सेक्टर-9 और सेक्टर-22 मार्केट में सघन चेकिंग।

सेक्टर-11, सेक्टर-9 और सेक्टर-22 मार्केट में सघन चेकिंग।

पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

व्यापारियों से बातचीत करती हुई टीम।

व्यापारियों से बातचीत करती हुई टीम।

पढ़ें ऑपरेशन सेल के अभियान के 3 पॉइंट्स:-

  • तीन प्रमुख मार्केट में चला विशेष अभियान: ऑपरेशन सेल की टीम ने सोमवार को सेक्टर-11 मार्केट में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आने-जाने वाले लोगों की जांच की। सेक्टर-9 मार्केट में एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर विशेष निगरानी रखी गई। वहीं सेक्टर-22 की व्यस्त मार्केट में कमांडो टीम ने पैदल मार्च कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।

  • व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा: अभियान के दौरान इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और दुकानदारों से भी मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि चंडीगढ़ पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। व्यापारी बिना किसी डर के अपना कारोबार करें। पुलिस और ऑपरेशन सेल की टीमें चौबीसों घंटे शहर की सुरक्षा के लिए मुस्तैद हैं।

  • लोगों से सहयोग की अपील: पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि किसी को बाजार या आसपास किसी प्रकार की लावारिस वस्तु, संदिग्ध बैग अथवा कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस अधिकारी को दें।

बाजारों में बढ़ा सुरक्षा का एहसास

हाल के दिनों में सामने आई कुछ आपराधिक घटनाओं के बाद ऑपरेशन सेल के इस विशेष अभियान से व्यापारियों और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। बाजारों में मौजूद लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से होने चाहिए, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!