Monday , August 10 2026
Breaking News

अमृतसर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़:क्रॉस फायरिंग के बाद 2 गिरफ्तार, पिस्तौल और एक कार बरामद; कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने मुठभेड़ और क्रॉस फायरिंग के बाद दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और एक कार बरामद की गई है। मुठभेड़ अमृतसर के खलचियां इलाके के पास मंगलवार को हुई। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच कुछ समय तक फायरिंग हुई।

अमृतसर ग्रामीण पुलिस को संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हुई।

पुलिस जांच करती हुई।

पुलिस जांच करती हुई।

मौके से पिस्तौल बरामद।

मौके से पिस्तौल बरामद।

कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो गैंगस्टरों को काबू कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। हालांकि पुलिस उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। थोड़ी देर में उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी देंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!