Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतसर से कुआलालंपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी मलेशिया एयरलाइन, इस महीने से होगी शुरुआत

अमृतसर, (PNL) : मलेशिया एयरलाइन ने आठ नवंबर 2023 से कुआलालंपुर से अमृतसर के लिए फ्लाइट शुरू करने का एलान किया है। इसके शुरू होने पर आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, थाईलैंड, हांगकांग समेत कई अन्य दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों की हवाई यात्रा करना आसान हो जाएगा। फ्लाई अमृतसर इनीशिएटिव के ग्लोबल कन्वीनर समीप सिंह गुमटाला और विकास मंच के सचिव योगेश कामरा ने कहा कि यह उड़ान श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुरू होने पर इन देशों में बसे पंजाबियों के लिए सुविधाजनक होगा।

उन्होंने बताया कि कुआलालंपुर से अमृतसर के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने वाली मलेशिया एयरलाइन मलेशिया की तीसरी एयरलाइन होगी। मौजूदा समय में बैटिक एयर सप्ताह में तीन दिन, जबकि एयर एशिया एक्स-3, सितंबर से इस रूट पर हफ्ते में चार दिन इन उड़ानों का संचालन करेगी। उन्होंने बताया कि मलेशिया एयरलाइन की वेबसाइट पर उपलब्ध समय सूची के मुताबिक एयरलाइन हर बुधवार और शनिवार वाले दिन संचालन करेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!