Thursday , July 30 2026
Breaking News

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में नूरमहल बंद:विरोध-प्रदर्शन कर एकजुटता दिखाई, 2027 चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी दी

 जालंधर , (PNL) : नूरमहल में सफाई कर्मचारियों की मांगों और पंजाब बंद के आह्वान का व्यापक असर देखने को मिला। शहर पूरी तरह बंद रहा। पुराने बस स्टैंड पर सफाई कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी एकजुटता दिखाई।धरने को संबोधित करते हुए शिरोमणि रघ्रेटा दल पंजाब के चेयरमैन बलबीर सिंह चीमा, सफाई सेवक नूरमहल के नेता राज कुमार सहोता, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, ग्रामीण कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष हंस राज पबवा, कीर्ति किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संतोख सिंह संधू सहित अन्य नेताओं ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना समेत ये मांगे शामिल

इन मांगों में कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना, नए कर्मचारियों की भर्ती, वेतन वृद्धि, चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, महंगाई भत्ते का भुगतान और ठेका प्रणाली को समाप्त करना शामिल है। नेताओं ने बरनाला में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी करने की अपील

उन्होंने पंजाब सरकार से सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी करने की अपील की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो सफाई कर्मचारी आगे की कार्रवाई करने पर मजबूर होंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को परिणाम भुगतने होंगे।

दुकानदारों ने बंद के तहत अपनी दुकानें बंद रखी।

दुकानदारों ने बंद के तहत अपनी दुकानें बंद रखी।

बंद के दौरान मौजूद पुलिस।

बंद के दौरान मौजूद पुलिस।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान बलबीर सिंह सौंधी, गुरकमल सिंह, करिंदर सिंह कौडोला, सुरजीत सिंह भिंडा, भूपिंदर सिंह बिलगा, बलराज सिंह लाडी, अमरजीत सिंह सोही, बसपा नेता जगदीश शेरपुरी, पूर्व पार्षद देवलाज सुमन, हंस राज सिद्धू, सुरजीत सिंह समरा, नगर कौंसिल उपाध्यक्ष कुलदीप दीपन और चन्नण सिंह बुट्टर समेत कई लोग मौजूद रहे।

वहीं ममता राज, बिट्टू भट्टी, अमित यादव, सनी सहोता, सुधीर कुमार, कुलदीप, नरेश कुमार, सरूप गौरव, रेखा रानी, पूनम रानी, रीटा, केवल, बुधनाथ, सचान सौंधी, मंदीप सौंधी, सोनी सौंधी, रमेश गिल, सुभाष सोढ़ी, जसपिंदर चीमा, कुलदीप कौर, संध्या, पूनम सौंधी, तरसेम लाल, मुनीश कुमार काली, पवन कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार, नरेश, वंटू, रवि कुमार, बिट्टू, सरवत, संदीप, राकेश गिल, विशाल सौंधी, शेखर सहोता, मन्ना अटवाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। थाना प्रमुख नूरमहल अपनी टीम के साथ और नायब तहसीलदार गुरदीप कीर्ति भी विरोध स्थल पर उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गुरु पर्व पर पाकिस्तान जाएंगे सिख श्रद्धालु:ऐतिहासिक गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन, SGPC ने 10 अगस्त तक मांगे आवेदन

अमृतस​र , (PNL) : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान …

जालंधर में आवारा कुत्तों ने मां-बेटे पर किया हमला:छुट्टी के बाद स्कूटी पर घर आते समय घेरा, स्कूटी से गिराया

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही एक महिला पर …

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचला:गोराया के पास एक्टिवा को पीछे से मारी टक्कर; मासूम की मौके पर मौत

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले के गोराया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा स्कूटी …

अमृतसर में वाल्मिकि समाज के प्रदर्शन के बीच एक पुलिस मुलाजिम की मौत, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : शहर के भंडारी पुल पर गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में …

जालंधर : विदेश यात्रा कंसल्टेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत, बिना लाइसेंस कारोबार करने का आरोप, जांच के बाद हो सकती है FIR

जालंधर, (PNL) : विदेश यात्रा कंसल्टेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!