Wednesday , October 21 2026
Breaking News

CM मान फिरोजपुर, वित्त मंत्री चीमा लुधियाना में फहराएंगे तिरंगा:सरकार ने मुख्य अतिथियों की लिस्ट की जारी; जालंधर में ये मंत्री लेंगे परेड की सलामी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) 2026 के जिला और राज्यस्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस बार स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समागम फिरोजपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं, पंजाब के औद्योगिक हब लुधियाना (PAU ग्राउंड) में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी जिलों के लिए मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्षों की ड्यूटी लगा दी गई है।

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष:

फिरोजपुर (राज्य स्तरीय समारोह): भगवंत मान (मुख्यमंत्री, पंजाब)

रूपनगर: कुलतार सिंह संधवां (स्पीकर, पंजाब विधानसभा)

तरनतारन: जय कृष्ण रौड़ी (डिप्टी स्पीकर, पंजाब विधानसभा)

पंजाब के कैबिनेट मंत्री:

लुधियाना: हरपाल सिंह चीमा (वित्त एवं आबकारी मंत्री)

अमृतसर: अमन अरोड़ा (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री)

गुरदासपुर: डॉ. बलजीत कौर (सामाजिक न्याय एवं महिला बाल विकास मंत्री)

मालेरकोटला: डॉ. बलबीर सिंह (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री)

फाजिल्का: लाल चंद (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री)

शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर): हरजोत सिंह बैंस (शिक्षा एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री)

एस.ए.एस. नगर (मोहाली): हरभजन सिंह (लोक निर्माण मंत्री)

पटियाला: गुरमीत सिंह खुड्डियां (कृषि एवं पशुपालन मंत्री)

होशियारपुर: डॉ. रवजोत सिंह (संसदीय कार्य एवं स्थानीय सरकार मंत्री)

बरनाला: बरिंदर कुमार गोयल (खनन एवं जल संसाधन मंत्री)

बठिंडा: हरदीप सिंह मुंडियां (राजस्व एवं आवास निर्माण मंत्री)

संगरूर: तरुनप्रीत सिंह सोंद (पर्यटन एवं श्रम मंत्री)

जालंधर: मोहिंदर भगत (रक्षा सेवाएं कल्याण एवं बागवानी मंत्री)

अन्य जिलों के लिए निर्देश

सरकार की तरफ से जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन जिलों के नाम इस सूची में शामिल नहीं हैं, वहां के स्थानीय समागमों में डिवीजनल कमिश्नर या संबंधित जिले के डिप्टी कमिश्नर (DC) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!