Wednesday , September 30 2026
Breaking News

चंडीगढ़ के जिम में छेड़छाड़ का आरोप, युवती बोली-ट्रेनर ने गलत तरीके से छुआ, CCTV से दूर ले जाकर की छेड़छाड़

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में युवती से जिम ट्रेनर ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने करीब दो महीने पहले अपनी बड़ी बहन के साथ जिम जाना शुरू किया था। दोनों रोजाना की तरह बुधवार शाम भी जिम करने के लिए जिम पहुंची थीं।शिकायत के अनुसार, उस समय जिम ट्रेनर ने पहले बड़ी बहन को ऊपर वाले फ्लोर पर साइकिल एक्सरसाइज करने के लिए भेज दिया। इसके बाद उसने छोटी बहन से कहा कि वह नीचे स्ट्रेचिंग करेगी।

आरोप है कि स्ट्रेचिंग कराने के बहाने ट्रेनर युवती को जिम के उस हिस्से में ले गया, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। वहां उसने बिना युवती की सहमति के उसके साथ अश्लील हरकत की। आरोपी ने पहले उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ और फिर उसके सीने पर भी हाथ लगाया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जिम ट्रेनर दीपक के खिलाफ रात करीब 11:15 बजे FIR दर्ज की। पीड़िता के पिता ने कहा कि जब हम जिम पहुंचे, तो कुछ देर बार भाजपा की जिलाध्यक्ष रेखा सूद, भाजपा पार्षद संदीप कुमार के पति जिम में पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने हमें डराना-धमकाना शुरू कर दिया।

परिवार ने बीजेपी जिलाध्यक्ष के खिलाफ की नारेबाजी।

परिवार ने बीजेपी जिलाध्यक्ष के खिलाफ की नारेबाजी।

युवती के पिता ने ये बातें कही….

  • छोटी बेटी के साथ अश्लील हरकत की: पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी एक जिम में जिम करने जाती है। रोजाना की तरह 29 जुलाई को भी मेरी दोनों बेटियां जिम गई थीं। वहां जिम ट्रेनर ने मेरी छोटी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। घटना के बाद मेरी बेटी ने जिम के रिसेप्शन पर बैठी महिला कर्मचारी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह डरी-सहमी हालत में घर पहुंची और हमें पूरी घटना बताई।

  • जिम ट्रेनर ने गलती मानी, माफी मांगी: पिता ने कहा कि बेटी की बात सुनने के बाद मैं, मेरी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य जिम पहुंचे। मैंने रिसेप्शन पर मौजूद महिला कर्मचारी से पूछा कि मेरी बेटी के साथ गलत हरकत हुई है, आपने जिम ट्रेनर के खिलाफ क्या कार्रवाई की है। इस पर उन्होंने कहा कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके बाद जिम ट्रेनर को बुलाया गया। मेरे पूछने पर उसने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगने लगा।

  • जिम स्टाफ ने डेढ़ घंटे रुकने को कहा: पिता ने कहा कि मैंने जिम स्टाफ से पूछा कि अब उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। इस पर स्टाफ ने कहा कि उसे केवल चेतावनी पत्र देकर छोड़ दिया जाएगा। मैंने जिम की मालकिन से बात कराने के लिए कहा। रिसेप्शन पर मौजूद महिला ने कहा कि वह करीब डेढ़ घंटे में आ जाएंगी और तब तक हमें वहीं रुकने के लिए कहा।

  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने धमकाया: पिता ने कहा कि करीब डेढ़ घंटे बाद भाजपा चंडीगढ़ की जिलाध्यक्ष रेखा सूद, भाजपा पार्षद संदीप कुमार के पति और उनके साथ 5 से 6 अन्य लोग जिम में पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने हमें डराना-धमकाना शुरू कर दिया। मेरी बेटी डर गई और उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

  • पुलिस ने मेडिकल करवा घर भेज दिया: पिता ने कहा कि कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मेरी बेटी का बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल करवाकर उसे घर भेज दिया। मैंने पुलिस को यह भी बताया कि हमें धमकियां दी गई हैं और हमारे साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

  • BJP जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाए: पिता ने कहा कि मेरी मांग है कि जिम की मालकिन, भाजपा चंडीगढ़ की जिलाध्यक्ष रेखा सूद, तथा उनके साथ आए 5-6 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए। मैं उन्हें सामने आने पर पहचान सकता हूं।

पीड़िता के पिता सेक्टर-39 थाना पहुंचे।

पीड़िता के पिता सेक्टर-39 थाना पहुंचे।

BJP जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया गलत

  • जिम ट्रेनर को अच्छी तरह जानती हूं: भाजपा चंडीगढ़ की जिलाध्यक्ष रेखा सूद ने पीड़ित परिवार के सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि वह कई सालों से उस जिम में जाती हैं और जिम ट्रेनर को अच्छी तरह जानती हैं। उनके साथ कभी कोई गलत हरकत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वह किसी का पक्ष लेने नहीं गई थीं और न ही उन्होंने किसी को धमकाया।

  • कार्यक्रम से सीधे पहुंची थीं जिम: रेखा सूद ने बताया कि घटना वाले दिन वह सेक्टर-37 में एक कार्यक्रम में मौजूद थीं। इसी दौरान उनके एक कार्यकर्ता का फोन आया और जिम में विवाद की जानकारी दी। चूंकि उनका घर पास में है, इसलिए वह सिर्फ यह जानने के लिए जिम पहुंची थीं कि मामला क्या है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी और न ही किसी पर समझौते का दबाव बनाया। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!