Sunday , September 20 2026
Breaking News

श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी से संत समाज नाराज:जालंधर CP से सख्त कार्रवाई की मांग, शिकायत पत्र सौंपा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुई पत्थरबाजी को लेकर विवाद गहरा गया है। यह घटना मेयर विनीत धीर की शुकराना यात्रा के दौरान हुई थी। मामले में संत समाज और श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में मंदिर परिसर में ईंट-पत्थर फेंकने के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है। भारत साधु समाज के महंत बंसीदास ने कहा कि सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। देश-विदेश से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माता श्री त्रिपुरमालिनी जी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंचते हैं।

महंत बंसीदास ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा कथित पत्थरबाजी, हंगामा, तोड़फोड़ और धार्मिक मर्यादा भंग करने की घटना पूरे सनातन समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

वहीं, पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!