Tuesday , October 20 2026
Breaking News

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हो गया। मृतका के परिजनों ने ‘सिंह क्लिनिक’ के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने और गलत दवाइयां (सिरप) देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों संग बड़ी संख्या में लोग क्लिनिक पर एकत्र हो गए और डॉक्टर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम और गुस्साए परिजनों के बीच तीखी बहस भी हुई। मृतक बच्ची की पहचान 5 वर्षीय संध्या के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, बच्ची कई दिनों से बीमार चल रही थी और उसका इलाज सिंह क्लिनिक से कराया जा रहा था। आरोप है कि बच्ची की स्थिति लगातार बिगड़ने के बावजूद डॉक्टर ने उसे किसी बड़े अस्पताल में रेफर नहीं किया, जिससे समय पर सही इलाज न मिलने के कारण बच्ची की जान चली गई।

कई दिनों से थी बच्ची बीमार

परिजनों का कहना है कि 5 वर्षीय बच्ची संध्या को पिछले कुछ दिनों से बुखार और अस्वस्थता की शिकायत थी। परिवार के लोग उसे पास ही स्थित ‘सिंह क्लिनिक’ ले गए, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। परिजनों का आरोप है कि क्लिनिक में लगातार दवाइयां दिए जाने के बाद भी बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था, बल्कि उसकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। इसके बावजूद क्लिनिक संचालक ने उसे किसी बेहतर स्वास्थ्य केंद्र या विशेषज्ञ अस्पताल जाने की सलाह नहीं दी।

रेफर कर देते तो बच जाती बच्ची की जान’

मृतक बच्ची के चाचा आकाश ने रोते हुए क्लिनिक प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टर को समझ आ रहा था कि उसकी दवाई से बच्ची की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है और उसकी हालत गंभीर हो रही है, तो उसे क्लिनिक में रखकर गलत दवाइयां देने के बजाय तुरंत किसी बड़े अस्पताल रेफर कर देना चाहिए था। डॉक्टर की लापरवाही और गलत इलाज की वजह से ही हमारी बच्ची आज हमारे बीच नहीं है। बच्ची की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गुस्साए परिजनों ने क्लिनिक पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस और परिजनों के बीच हुई नोकझोंक

घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद थाना टिब्बा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान गुस्साए परिजनों और कुछ स्थानीय निवासियों की मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ बहस हो गई। लोग डॉक्टर के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति को शांत करवाया और आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई होगी। जांच अधिकारी (SI) जसप्रीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में डॉक्टर ने बताया कि उसने बच्ची को कोई हैवी डोज या गलत इंजेक्शन नहीं दिया था, बल्कि केवल दो सामान्य सिरप पीने के लिए दिए थे। पुलिस अब क्लिनिक से मिली दवाइयों के सैंपल और पर्चों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है ताकि मौत के असल कारणों और इलाज के दौरान दी गई दवाओं का विवरण स्पष्ट हो सके।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

सोमवार सुबह तक पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई औपचारिक एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक संवेदनशील और मेडिकल जांच से जुड़ा मामला है। उनका कहना है कि बच्ची का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

अमृतसर में होटल के बाहर युवक को तलवारों से काटा:2 भाइयों ने झगड़े के बाद की हत्या; आरोपी बटाला के रहने वाले; 2 बच्चों का पिता

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर 2 भाइयों ने एक …

अमृतसर में आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी करेंगे दौरा:गैंगस्टरवाद प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात; परगट सिंह सहित पार्टी नेता रहेंगे मौजूद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पंजाब …

लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव:आधी रात को वारदात, एक रात पहले करनाल में भी हो चुका हमला

लुधियाना , (PNL) : दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!