Wednesday , November 11 2026
Breaking News

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार दो राहगीरों को घेरकर लूटपाट की। बदमाश धारदार हथियार दिखाकर दोनों से मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान नगर निगम की तहबाजारी शाखा के इंस्पेक्टर सुनील कुमार वहां से अपनी कार में गुजर रहे थे।उन्होंने राहगीरों को बदमाशों के चंगुल में फंसा देखकर अकेले ही मोर्चा संभाला और लुटेरों की बाइक को कार से टक्कर मार दी। इससे दो बदमाश बाइक समेत गिर गए, जबकि तीसरा बैग लेकर भागने लगा। इंस्पेक्टर ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो उनमें से एक ने उनकी कार के फ्रंट शीशे पर दातर से हमला कर दिया।शीशा टूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर उनका दातर गिर गया। इंस्पेक्टर ने राहगीरों की जान और मोबाइल बचाने में मदद की, लेकिन बदमाश उनका बैग लेकर भाग गए। बैग में 35 से 40 हजार रुपए, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे।

मंजय भारद्वाज बाजू पर बदमाशों द्वारा मारे गए दातर के बाद चोट का निशान दिखाता।

मंजय भारद्वाज बाजू पर बदमाशों द्वारा मारे गए दातर के बाद चोट का निशान दिखाता।

जानिए हमले की कहानी, पीड़ित की जुबानी…

  • ऑफिस से घर लौट रहे थे दोनों राहगीर: पीड़ित शिवम दुबे ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टेशन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (TCI) में काम करते हैं। वह इकबाल गंज चौक स्थित अपने दफ्तर से मंगलवार रात करीब 10 बजे निकले थे। काम जल्दी खत्म होने के कारण वह अपने साथी मंजय भारद्वाज के साथ घोड़ा छाप रोड से जा रहे थे।

  • बाइक को टक्कर मारकर रोक लिया: नगर निगम स्टोर के पास बाइक सवार तीन युवक आए और उनकी बाइक को टक्कर मारकर रोक लिया। बदमाशों ने बाइक की चाबी निकाल ली और दोनों को सड़क किनारे खड़े होने के लिए कहा।

  • साथी के पेट पर चाकू लगा रखा था: शिवम के मुताबिक एक बदमाश ने उनके पेट पर चाकू लगा दिया, जबकि दूसरे ने उनके साथी के पेट पर चाकू लगा रखा था। तीसरा बदमाश बाइक के पास खड़ा रहा। तीनों बदमाश गाली-गलौज करते हुए मोबाइल छीनने लगे और बैग भी ले लिया। बैग में कैश, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और कागजात थे। विरोध करने पर बदमाशों ने साथी मंजय भारद्वाज की बाजू पर दातर से वार कर दिया। मंजय की बाजू लहूलुहान हो गई।

  • कार से टक्कर मारी तो बदमाशों ने तोड़ा शीशा: शिवम ने बताया कि उसी समय नगर निगम के इंस्पेक्टर सुनील कुमार कार से गुजर रहे थे। उन्होंने दोनों को बदमाशों के कब्जे में देखा तो तुरंत उनकी मदद की। सुनील ने बदमाशों की बाइक को कार से टक्कर मारी। इसके बाद बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई और वे भागने लगे।

  • कार के अगले शीशे पर दातर से हमला किया: इंस्पेक्टर ने उनका पीछा किया, लेकिन बदमाशों ने उनकी कार के अगले शीशे पर दातर से हमला कर दिया। शीशा टूटने के बाद आरोपी फरार हो गए और उनका दातर मौके पर ही गिर गया। शिवम ने कहा कि अगर इंस्पेक्टर सुनील समय पर वहां नहीं पहुंचते तो बदमाश उनके मोबाइल भी लूट सकते थे और उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा सकते थे।

  • पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग: शिवम के मुताबिक उन्होंने देर रात सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसके बाद वह शिकायत देने थाना मोती नगर पहुंचे, लेकिन थाना बंद मिला। उन्होंने कहा कि वह सुबह पुलिस को शिकायत देंगे। साथ ही उन्होंने घोड़ा छाप रोड पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की।

बदमाशों ने दातर मारकर नगर निगम की तहबाजारी शाखा के इंस्पेक्टर सुनील की गाड़ी का शीशा तोड़ा।

बदमाशों ने दातर मारकर नगर निगम की तहबाजारी शाखा के इंस्पेक्टर सुनील की गाड़ी का शीशा तोड़ा।

नगर निगम तहबाजारी के इंस्पेक्टर सुनील कुमार। -फाइल फोटो

नगर निगम तहबाजारी के इंस्पेक्टर सुनील कुमार। -फाइल फोटो

इंस्पेक्टर बोले- गनीमत रही कि सिर्फ शीशा टूटा नगर निगम के तहबाजारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने राहगीरों को बदमाशों के चंगुल में फंसा देखकर उनकी मदद करने की कोशिश की। बदमाशों ने उनकी कार पर दातर से हमला कर दिया, जिससे फ्रंट शीशा टूट गया। गनीमत रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। उन्होंने कहा कि अगर वह मौके पर राहगीरों की मदद के लिए नहीं रुकते तो बदमाश उनके मोबाइल लूटने के साथ उन्हें गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकते थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!