Wednesday , August 19 2026
Breaking News

लुधियाना में आयुष्मान आरोग्य केंद्र में चोरी:3 एसी की तारें और पाइप काटकर ले गए चोर, क्लीनिक खोलने पर पता चला

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के गांव काकोवाल स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर क्लीनिक में लगे तीन एयर कंडीशनर (एसी) की तारें और पाइप काटकर अपने साथ ले गए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में डॉ. प्रीतपाल सिंह, पुत्र दलजीत सिंह, निवासी मकान नंबर 3976, गली नंबर-9, न्यू माधोपुरी, लुधियाना ने बताया कि वह गांव काकोवाल स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर तैनात हैं। क्लीनिक के कमरों में तीन एसी लगे हुए थे।

तीनों एसी की तारें और पाइप चोरी

15 जून 2026 को वह रोजाना की तरह क्लीनिक बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन 16 जून की सुबह करीब 8 बजे जब वह क्लीनिक खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तीनों एसी की तारें और पाइप किसी अज्ञात व्यक्ति ने काटकर चोरी कर ली थीं।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। थाना जोधेवाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।

पहले भी सामने आ चुके ऐसे मामले

बता दें कि एसी की पाइप चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। जोधेवाल, दरेसी और थाना डिवीजन नंबर 4 सहित कई इलाकों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां कारोबारियों की दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर से एसी की पाइपें चोरी की जा रही हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!