Wednesday , July 29 2026
Breaking News

लुधियाना के 3 स्कूलों-रेलवे ट्रैक को उड़ाने की धमकी:तीनों में छुट्‌टी की गई, पेरेंट्स बच्चों को लेने पहुंचे; बम स्क्वायड-पुलिस सर्च कर रही

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में गुरुवार को 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन स्कूलों में स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरपुर, डीएवी स्कूल बीआरएस नगर और मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल शामिल है। पार्षद ने बताया कि स्कूलों के साथ रेलवे ट्रैक को भी उड़ाने की धमकी मिली है।धमकी मिलने के बाद तीनों स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई। पेरेंट्स बच्चों को लेने स्कूलों में पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च भी शुरू कर दी है।स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल अनिल शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 9:15 बजे स्कूल को एक ईमेल के जरिए धमकी मिली। ईमेल में स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने बिना देरी किए सभी स्टूडेंट्स के अभिभावकों को सूचित किया।

प्रिंसिपल अनिल शर्मा ने बताया कि स्कूल में इस तरह की धमकी पहली बार मिली है, जिससे स्टाफ और अभिभावकों में डर का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने धमकी भरे ईमेल की आईडी पुलिस को सौंप दी है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

थाना मोती नगर के एसएसआई अजमेर सिंह ने कहा कि हमें सुबह 10 बजे सूचना मिली। बम स्क्वायड की टीमें सर्च कर रही हैं। स्कूल के पास रेलवे ट्रैक भी है, उसी भी खंगाला जा रहा है।

स्कूलों को धमकी मिलने के बाद के PHOTOS…

डीएसवी स्कूल में बम की धमकी के बाद पेरेंट्स का इंतजार करते हुए स्टूडेंट्स।

डीएसवी स्कूल में बम की धमकी के बाद पेरेंट्स का इंतजार करते हुए स्टूडेंट्स।

स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जांच करती हुई पुलिस।

स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जांच करती हुई पुलिस।

स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जिसे बम से उड़ाने की धमकी मिली।

स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जिसे बम से उड़ाने की धमकी मिली।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!