Friday , May 29 2026
Breaking News

Amritpal Singh 2 दिन के पुलिस रिमांड पर:अजनाला केस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई कोर्ट में पेशी, डिब्रूगढ़ जेल में है बंद

अमृतस​र  , (PNL) : पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजनाला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। यह जानकारी अमृतपाल सिंह के केस की कानूनी पैरवी कर रहे एडवोकेट करमवीर सिंह ने दी।बता दें कि पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम 21 अप्रैल को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची थी, जहां अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए के तहत बंद थे। हालांकि उनकी एनएसए के तहत नजरबंदी कल 22 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद अब पुलिस इस पुराने मामले में आगे की कार्रवाई तेज कर रही है।अमृतपाल सिंह के वकील एडवोकेट ऋतुराज सिंह ने बताया कि NSA समाप्त हो चुका है, लेकिन FIR नंबर 39 के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है। इस मामले में धारा 307 समेत कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। उनके अनुसार, इस केस में शामिल अन्य सहयोगियों की पहले ही अदालत में पेशी हो चुकी है।

मोगा के रोड़े गांव से गिरफ्तार किया गया था अमृतपाल

गौरतलब है कि अमृतपाल को अप्रैल 2023 में मोगा के रोड़े गांव से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले फरवरी 2023 में अजनाला पुलिस थाने पर बड़ा विवाद हुआ था, जब अमृतपाल अपने समर्थकों के साथ बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुस गए थे। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प भी हुई थी, जिसका मकसद एक गिरफ्तार साथी को छुड़ाना बताया गया था।

अमृतपाल सिंह सहित कुल 41 लोगों के खिलाफ आरोप दर्ज

इस मामले में अमृतपाल सिंह सहित कुल 41 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, आपराधिक साजिश और दंगा जैसे गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, अमृतपाल इस केस के मुख्य आरोपी हैं।

रिमांड के बाद मामले में कानूनी प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद

अब उनकी पेशी और संभावित रिमांड के बाद इस मामले में कानूनी प्रक्रिया और तेज होने की उम्मीद है। साथ ही यह मामला आने वाले समय में राजनीतिक रूप से भी अहम भूमिका निभा सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ- घोटाले की रकम से खरीदी लग्जरी गाड़ियां:इनमें ₹4.30 करोड़ की मर्सिडीज जी-वैगन, रेंज रोवर, BYD सील शामिल, पुलिस ने जब्त कीं

चंडीगढ़  , (PNL) :  चंडीगढ़ नगर निगम में ₹200 करोड़ के स्मार्ट सिटी घोटाले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!