Wednesday , August 19 2026
Breaking News

ज्योति नूरां बोली- किसी की जान चली जाएगी:पंजाबी सूफी सिंगर के पिता का इलाज कंट्रोवर्सी में घिरा, परिवार बोला- QR जारी किया तो धमकाया

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की रहने वाली और पंजाबी सूफी सिंगर ज्योति नूरां-सुल्ताना नूरां का एक आडियो सामने आया है। इसमें वह ये कह रही हैं कि पिता के इलाज के दौरान पैदा हुई कंट्रोवर्सी में किसी की जान चली जाएगी। बहन रितु का आरोप है कि ज्योति परिवार को इस बात को मीडिया में उछालने से रोक रही हैं कि करोड़पति होने के बावजूद वह पिता का हाल तक जानने नहीं पहुंची।

डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कहा

बता दें कि ज्योति और सुल्ताना नूरां के पिता गुलशन मीर किडनी की प्रॉब्लम के चलते पिछले 2 महीने से ज्यादा वक्त से अस्पताल में हैं। परिवार ने दावा किया कि डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कहा है। इसके लिए 15 से 20 लाख रुपए खर्च आएगा।

परिवार ने मदद मांगने के लिए क्यूआर कोड जारी किया

इस पर परिवार ने लोगों से मदद मांगने के लिए एक क्यूआर कोड जारी कर दिया। परिवार का आरोप है कि इसे लेकर ज्योति और उसके पति उस्मान उर्फ अभि ने आपत्ति जताई और क्यूआर कोड डिलीट करने के लिए कहा।

फोन पर गालियां दी गईं, धमकाया गया- बहन का आरोप

परिवार ने जब ये बात कही कि हम क्यूआर कोड डिलीट कर देते हैं, पहले अपने पिता की मदद तो करो, इतना पैसा हम कहां से लाएंगे। ज्योति की बहन रितु नूरां ने आरोप लगाया कि इसके बाद उनको फोन पर गालियां दी गईं, धमकाया गया और भाई को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई।

ज्योति नूरां की बहन रितु नूरां। (फाइल शार्ट)

ज्योति नूरां की बहन रितु नूरां। (फाइल शार्ट)

जालंधर के मशहूर सूफी गायक गुलशन मीर की सेहत और उनके इलाज के लिए जुटाए जा रहे फंड को लेकर नूरां परिवार में विवाद गहराया तो रितु नूरां ने अपनी बहनों (नूरां सिस्टर्स) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मां के साथ थाने पहुंची बहन

बुधवार को वह अपनी मां के साथ थाने पहुंची और बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर और क्यूआर शेयर कर लोगों से मदद मांगी थी। इस पर परिवार के कई लोगों को आपत्ति हो गई और वो इसे डिलीट करने का दबाव बना रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!