Friday , February 27 2026
Breaking News

लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों ने अनिश्चितकाल समय के लिए लगाया धरना, माहौल हो सकता है तनावपूर्ण

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों ने अनिश्चितकाल समय के लिए धरना लगा दिया है। ये धरना हरियाणा सरकार द्वारा गिरफ्तार किए भारतीय किसान यूनियन चंढूनी के राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूंनी की गिरफ्तारी के विरोध में लगाया गया है।

भारतीय किसान यूनियन चंडूनी के पंजाब प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने जानकारी देते बताया कि राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सूरजमुखी के MSP रेट के विरोध में हरियाणा में धरना लगाया हुआ था, जहां कल हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर लाठिचार्ज किया गया, जिसमें 1 साथी की मौत हो गई।

वहीं राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि हमारी यूनियन तब तक लाडोवाल टोल प्लाजा पर अपना धरना लगाकर बैठी रहेगी जब तक चंढ़ूनी को रिहा नहीं किया जाता और टोल प्लाजा पर किसी भी वाहन चालक से एक पैसा भी टोल की वसूली नहीं करने दी जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पंजाब में क्रशर-ओनर माइनिंग साइटों की शुरुआत

चंडीगढ़, (PNL) : खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और नियमित खनन प्रणाली को मज़बूत रूप से लागू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!