Monday , July 27 2026
Breaking News

मोहाली पहुंचा गैंगस्टर जॉबन बिल्ला:इंडोनेशिया से हुआ डिपोर्ट, विदेश में बैठकर चला रहा था गैंग; हत्या और टारगेट किलिंग के आरोप

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब पुलिस को विदेश में छिपे गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से वांटेड गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जॉबन बिल्ला को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से डिपोर्ट करवाकर भारत लाया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से विदेश में छिपकर पंजाब में अपना आपराधिक नेटवर्क चला रहा था। जॉबन बिल्ला पर हत्या के चार मामलों के अलावा हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी कानून से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

6 महीने चला ऑपरेशन नोमैड हंट

खुफिया इनपुट और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी को इंडोनेशिया के जकार्ता में ट्रेस किया गया। इसके बाद इंडोनेशियाई अधिकारियों के सहयोग से उसे हिरासत में लिया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

हत्या, हथियार और ड्रग्स तस्करी के मामलों में वांटेड

पुलिस जांच के मुताबिक, जॉबन बिल्ला लंबे समय से पंजाब में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसके खिलाफ हत्या के चार मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह हत्या के प्रयास, हथियारों की सप्लाई और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में भी वांटेड था।

पुलिस का आरोप है कि भारत से फरार होने के बाद भी वह विदेश में बैठकर अपने गुर्गों के जरिए आपराधिक नेटवर्क चला रहा था। उसके नेटवर्क पर रंगदारी वसूली और टारगेट किलिंग जैसी वारदातों की साजिश रचने के आरोप भी हैं।

पुलिस करेगी नेटवर्क और साथियों से पूछताछ

पंजाब पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पूछताछ के दौरान उसके विदेश कनेक्शन, पंजाब में सक्रिय गुर्गों, हथियारों और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विदेश में बैठकर पंजाब में आपराधिक नेटवर्क चलाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दुनिया के किसी भी कोने में छिपे अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब बंद का असर: अमृतसर-जालंधर में बाजार-ऑफिस बंद कराए, स्कूलों में छुट्‌टी

जालंधर , (PNL) : बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज …

जालंधर में अवैध शराब की खेप पकड़ी:चेकिंग दौरान 37 बॉक्स बरामद, चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते …

कल पंजाब बंद की कॉल, बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज का बड़ा ऐलान, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि …

कनाडा में पंजाबी युवती का गोली मारकर कत्ल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के टोरंटो शहर में 26 वर्षीय पंजाबी युवती नवनीत कौर …

विक्की थॉमस को घोड़े की लीद उठाने की मिली सजा: पंजाब आकर बुड्‌ढा दल से हाथ जोड़कर माफी मांगी, ये है मामला

न्यूज डेस्क, (PNL) : निहंग जसदीप सिंह से जुड़ी कथित आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!