Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतसर में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, बाईं बाजू पर ‘बेबे-बापू’ का टैटू बना सुराग, युवक की पहचान में जुटी अमृतसर पुलिस

अमृतसर (PNL): अमृतसर के घनूपुर काले बाईपास स्थित सीपी गेट नंबर-3, थाना छेहरटा क्षेत्र में सोमवार को सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना छेहरटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष के बीच है। युवक का रंग गोरा है, हल्की मूंछ और कटी हुई दाढ़ी है। उसने काले रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग का लोअर पहन रखा था। उसकी बाईं बाजू पर ‘बेबे-बापू’ लिखा टैटू बना हुआ है, जिसे पुलिस पहचान का महत्वपूर्ण सुराग मान रही है।

पुलिस ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

लोगों से सहयोग की अपील

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस हुलिए के युवक के बारे में कोई जानकारी हो या उनके परिचितों में कोई युवक लापता हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि लोगों के सहयोग से मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सकेगी।

इन नंबरों पर दें जानकारी

  • थाना छेहरटा: 99155-41004

  • एसीपी वेस्ट: 98814-63463

  • पुलिस कंट्रोल रूम: 97810-00166

पुलिस ने नागरिकों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की है, ताकि मृतक की जल्द से जल्द पहचान हो सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!