Wednesday , September 30 2026
Breaking News

मलेशिया में फंसा पंजाबी युवक जालंधर पहुंचा:10 दिन डिटेंशन सेंटर रहा, संत सीचेवाल छुड़ाकर लाए

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर का रहने वाला और मलेशिया में फंसा आकाश 16 दिन बाद पंजाब लौट आया है। राज्यसभा सांसद और संत बलवीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से युवक को पंजाब लाया गया।आकाश ने बताया कि वह 13 साल से न्यूजीलैंड में रह रहा था। पिता की गंभीर बीमारी की खबर सुनकर उसने जल्दबाजी में भारत लौटने का फैसला लिया। चूंकि पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका था और वीजा संबंधी समस्याओं के कारण वह उसे रिन्यू नहीं करा पाया, इसलिए न्यूजीलैंड इमिग्रेशन से ट्रैवल डॉक्यूमेंट लेकर 23 अप्रैल को भारत के लिए रवाना हुआ।जब 24 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा तो इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनके पास मौजूद ट्रैवल डॉक्यूमेंट को अमान्य करार देते हुए प्रवेश देने से इनकार कर दिया। इमिग्रेशन विभाग का तर्क था कि आकाश ने विदेश में राजनीतिक शरण का केस लिया था, जिसके कारण वापसी में तकनीकी बाधाएं हैं। उन्हें उसी एयरलाइन (मलेशिया एयरलाइंस) से वापस भेज दिया गया।

इस दौरान आकाश मलेशिया एयरपोर्ट पर फंस गया। जहां करीब 6 दिन एयरपोर्ट पर और 10 दिन डिटेंशन सेंटर (हिरासत केंद्र) में गुजारे। न तो न्यूजीलैंड उन्हें वापस लेने को तैयार था और न ही भारत आ पा रहा था। इसे लेकर अकाश ने एक वीडियो जारी किया। इसके बाद आकाश के पिता राजेश कुमार ने संत सीचेवाल से संपर्क किया और बेटे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई।

9 मई को सुरक्षित परिवार में पहुंचा आकाश

संत बलवीर सीचेवाल ने भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को लेटर लिख युवक को पंजाब लाने के लिए कहा। इसके परिणामस्वरूप मलेशिया में आकाश का व्हाइट पासपोर्ट (आपातकालीन यात्रा प्रमाण पत्र) जारी किया गया। 9 मई को आकाश सुरक्षित भारत लौटे और अपने परिवार से मिले।

आकाश ने वीडियो डाल दी थी मलेशिया में फंसे होने की जानकारी।

आकाश ने वीडियो डाल दी थी मलेशिया में फंसे होने की जानकारी।

5 पाइंट में जानें आकाश के फंसने की पूरी कहानी…

  • वीजा खत्म था जिससे मुसीबत में फंस गया- आकाश ने कहा कि मैं पिछले 13 साल से न्यूजीलैंड में रह रहा था, लेकिन जब मुझे खबर मिली कि मेरे पिताजी की तबीयत बहुत खराब है, तो मैं तुरंत 23 अप्रैल को रिटर्न टिकट करवाकर भारत के लिए निकल पड़ा। चूंकि मेरा वीजा खत्म हो गया था, इसलिए मेरा पासपोर्ट रिन्यू नहीं हो पाया था। मैंने न्यूजीलैंड सरकार से ट्रैवल डॉक्यूमेंट लिया और फ्लाइट पकड़ ली।

  • दिल्ली पहुंचा तो एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया- आकाश ने बताया कि जब मेरा जहाज दिल्ली उतरा, तो इमिग्रेशन अधिकारियों ने कहा कि मैं इस दस्तावेज पर भारत में प्रवेश नहीं कर सकता। मैंने उन्हें बहुत समझाया कि न्यूजीलैंड में मेरा वीजा खत्म हो चुका है और मैं अब वहां का निवासी नहीं हूं, इसलिए आप मुझे वापस नहीं भेज सकते, लेकिन उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी। मुझे जबरन वापस मलेशिया भेज दिया।

  • न्यूजीलैंड ने भी एंट्री से मना किया-मलेशिया में फंसा- भारत द्वारा प्रवेश न देने और न्यूजीलैंड ने भी एंट्री से मना कर दिया। इसके चलते मैं मलेशिया एयरपोर्ट पर फंस गया। वहां मैंने 6 दिन एयरपोर्ट के फर्श पर बिताए और उसके बाद अधिकारियों ने मुझे 10 दिनों तक डिटेंशन सेंटर (हिरासत केंद्र) में डाल दिया। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि अगर कोई देश मुझे नहीं अपना रहा, तो मेरी राष्ट्रीयता क्या है।

  • कोई मेरी बात सुनने को तैयार नहीं था-डिटेंशन सेंटर की स्थिति बहुत भयावह थी। न्यूजीलैंड वाले कह रहे थे कि मलेशिया से संपर्क करो और मलेशिया वाले मुझे दिल्ली दूतावास भेजने की बात कह रहे थे। मैं एक देश से दूसरे देश की कागजी कार्रवाई के बीच पिस रहा था। मेरी कोई सुनने वाला नहीं था। मैं बाहर निकलने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा था।

  • पिता ने संत सीचेवाल से मांगी मदद- अंत में मेरे पिता ने संत सीचेवाल से मदद मांगी। राज्यसभा सदस्य के हस्तक्षेप और सरकारी चिट्ठी-पत्री के बाद मलेशिया में ही मेरा व्हाइट पासपोर्ट (आपातकालीन प्रमाण पत्र) बनवाया गया। मैं इसके लिए संत सीचेवाल का बहुत आभारी हूं कि उनकी मदद से मैं 9 मई को वापस अपने वतन लौट सका। आज अपने परिवार के साथ सुरक्षित और खुश हूं।

पंजाब से राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल।

पंजाब से राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल।

जानें संत सीचेवाल ने क्या बताया…

  • रोते हुए माता-पिता मेरे पास पहुंचे थे-हमारे पास जालंधर के आकाश का मामला आया, जो न्यूजीलैंड से लौटते समय कानूनी अड़चनों के कारण मलेशिया के डिटेंशन कैंप में फंस गए थे। उनके माता-पिता हमारे पास आए थे और वे अपने बच्चे की स्थिति को लेकर बहुत दुखी थे और रो रहे थे। उन्होंने हमसे गुहार लगाई कि उनके बेटे को किसी भी तरह वापस लाया जाए।

  • परिवार की बात सुन 1 मई को दूतावास से संपर्क किया- संत सीचेवाल ने कहा कि हमने परिवार की बात सुनने के बाद तुरंत कार्रवाई की और 1 मई को भारतीय दूतावास व विदेश मंत्रालय को इस गंभीर स्थिति से अवगत कराते हुए औपचारिक पत्र लिखे। हमने अधिकारियों को बताया कि बच्चा तकनीकी कारणों से फंसा हुआ है और उसे मानवीय आधार पर मदद की जरूरत है। हमारे प्रयासों के बाद सरकारी विभाग तुरंत हरकत में आए।

  • शरण का केस लगाने से ये दिक्कत आई- अक्सर देखा जाता है कि नौजवान बाहर जाने की दौड़ में गलत रास्ते चुन लेते हैं। आकाश ने भी विदेश में असाइलम (शरण) का केस लगाया था, जिसके कारण वापसी में इमिग्रेशन की समस्या हुई। जब न्यूजीलैंड ने उन्हें छोड़ दिया और भारत ने दस्तावेजों की कमी के कारण स्वीकार नहीं किया, तो वे बीच में ही लटक गए।

  • मेरे प्रयास से सिरे चढ़ी बात- मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि हमारे पत्रों और विदेश विभाग के सहयोग से 9 मई को आकाश वापस भारत आ गए। एक फंसे हुए इंसान के लिए जो मानसिक तनाव होता है, वह तो बुरा है ही, लेकिन पीछे से परिवार जिस डर और पीड़ा से गुजरता है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

  • सभी नौजवान वैध परमिट पर ही जाएं विदेश-संत सीचेवाल ने कहा कि मैं सभी नौजवानों से विनती करता हूं कि विदेश जरूर जाएं, लेकिन हमेशा वैध वर्क परमिट और सही वीजा नियमों का पालन करें। शॉर्टकट या असाइलम जैसे हथकंडे न अपनाएं, क्योंकि इसमें फंसने के बाद वापसी बहुत मुश्किल हो जाती है। हम अरदास करते हैं कि आकाश अब अपने परिवार के साथ मिलकर मेहनत करें और खुशहाल जीवन जिएं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!